झारखंड विधानसभा चुनाव: 3 नवंबर को अमित शाह यहां-यहां करेंगे चुनावी सभा, जानिए

रांची. झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को होगी। इसको लेकर बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व चुनावी सभा करने के लिए झारखंड आ रहे हैं। इस क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2 नवंबर को रांची आएंगे और 3 नवंबर को धालभूमगढ़, सिमरिया और बरकट्ठा में चुनावी सभा करेंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 नवंबर को झारखंड आएंगे। वे यहां चाईबासा और गढ़वा में चुनावी सभा करेंगे। इसकी जानकारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी है।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा चुनाव आयोग पर उंगली उठाना बंद करें। उन्होंने कहा कि झारखंड में लूट राज्य का अंत होगा। झारखंड में आज घोर अंधकार है। झारखंड में मां, बहन और बेटी अंधकार में है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर झारखंड को बचाना है तो दीपावली के बाद होने वाले चुनाव में एनडीए के उम्मीदवारों को भारी से भरी मतों में वोट दें।

2 45 22Scope News

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पीएम मोदी और अमित शाह की सभाएं

उन्होंने कहा कि 4 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के चाईबासा और गढ़वा में सभा करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2 नवंबर को रांची आएंगे और 3 नवंबर को धालभूमगढ़, सिमरिया और बरकट्ठा में सभा करेंगे। शिवराज ने कहा कि झारखंड की रोटी, बेटी और माटी को बचाने का काम बीजेपी करेगी। बीजेपी की सरकार बनने के बाद हर महीने की 11 तारीख को माता-बहनों को 2100 रुपये प्रतिमाह दिये जाएंगे। उन्होंने कहा कि समय आने पर भाजपा अपना विस्तृत घोषणा पत्र जारी करेगी।

3 19 22Scope News

दो चरण में झारखंड में विधानसभा चुनाव

बता दें कि, महाराष्ट्र के साथ झारखंड में भी विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। झारखंड में दो चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी और यहां भी काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। दोनों राज्यों में विधानसभा का परिणाम 23 नवंबर को आएगा।

1 396 22Scope News

BCCL Central Hospital Dhanbad: धनबाद में अब कैंसर और हृदय रोग...

BCCL Central Hospital Dhanbad: बीसीसीएल के केंद्रीय अस्पताल धनबाद में कैंसर और हृदय रोग के इलाज की विशेषज्ञ सुविधा शुरू करने की तैयारी तेज...

Jharkhand DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा की नियुक्ति पर क्यों...

Jharkhand DGP Tadasha Mishra: झारखंड की पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में गंभीर सवाल उठाए गए हैं। मामले...

AI Education: बिहार को AI और टेक्नोलॉजी में अग्रणी राज्य बनाने...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में 100 टेक्नोलॉजी सेंटर विकसित करने और इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक के रिजल्ट 24 घंटे में जारी करने की पहल...