विधानसभा चुनाव: टुंडी से भाजपा प्रत्याशी विकास महतो ने नामांकन किया दाखिल

धनबाद. टुंडी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विकास महतो ने नामांकन कर लिया है। मौके पर पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह और प्रदेश भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र राय मौजूद रहें। साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहें।

टुंडी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी का नामांकन

इस दौरान रविंद्र राय ने इरफान अंसारी के उस बयान को लेकर कांग्रेस को जमकर लताड़ लगाई, जिसमें अंसारी ने सीता सोरेन के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और बाद में माफी मांग ली थी। इस दौरान रविंद्र राय ने झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार को सत्ता से हटाकर बीजेपी गठबंधन की सरकार बनने का भी दावा किया।

Ad 2 22Scope News

धनबाद से कांग्रेस प्रत्याशी ने किया नामांकन

वहीं झारखंड विधानसभा की हॉट सीटों में शामिल धनबाद विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अजय दुबे ने नामांकन कर लिया है। समर्थकों की भारी भीड़ के बीच अजय दुबे नामांकन करने पहुंचे थे। उनके नामांकन के मौके पर पश्चिम बंगाल के पूर्व सांसद अधिर रंजन चौधरी भी मौजूद थे।

Ad 3 22Scope News

नामांकन के बाद मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि यह सीट इस बार धनबाद वासियों के सहयोग और उनके आशीर्वाद से कांग्रेस के खाते में जा रही है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि जनता उन्हें यहां से जिताकर विधानसभा भेजने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि विकास के जो कार्य अभी तक अधूरे हैं, उसे जल्द पूरा किया जाएगा।

Ad 1 22Scope News

वहीं इस दौरान मीडिया ने इरफान अंसारी के सीता सोरेन पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर पूर्व सांसद अधिर रंजन चौधरी से सवाल किया तो वे कुछ भी सीधे तौर पर बोलने से बचते रहे और अंत में कहा कि भाजपा राई को पहाड़ बनाने में माहिर है। इस मामले का पटाक्षेप हो चुका है।

राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...