बागमती नदी में डूबने से तीन बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरपुर : जिला के अहियापुर थाना क्षेत्र में बागमती नदी की पुरानी उपधारा में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गयी है. इस घटना में दो सगे भाई सहित एक पड़ोसी के बच्चे की मौत हुई है. घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के शिवराहा वासुदेव की बताई गई है. तीनों बच्चे वहीं के रहने वाले थे. इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है. मृतक बच्चों की पहचान आलोक कुमार (9), आयुष कुमार (8) और अंकित कुमार (7) के रूप में हुई है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है.

मृतक के परिजन ने बताया कि तीनों बच्चे क्रिकेट खेलने गए थे. इसी दौरान वहां पर बॉल निकालने के क्रम में पैर फिसलने से अमित बागमती की धारा में समा गया और उसे बचाने के क्रम में अन्य दोनों बच्चे भी डूब गए. नदी में बहाव काफी तेज़ था. जिसके कारण कोई भी बच्चा बाहर नहीं निकल सका. स्थानीय लोगों की मदद से शव को निकाला गया. सूचना के मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया है.

रिपोर्ट : विशाल कुमार

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...

Barhi Drug De-Addiction Campaign: नशे के खिलाफ बरही पुलिस का अभियान...

Barhi Drug De-Addiction Campaign: बरही अनुमंडल पुलिस की ओर से रविवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत बाइक रैली निकाली गई। रैली के माध्यम...