Advertisment

शादी के बाद ससुराल से लौटते ही प्रेमिका ने प्रेमी संग ट्रेन के आगे कूद कर दे दी जान

औरंगाबाद : जमाना प्रेम का दुश्मन बन गया है. दुश्मन भी ऐसा बना कि परिजनों ने प्रेमिका की जबरन शादी करा दी. शादी के कुछ माह बाद ससुराल से मायका लौटते ही प्रेमिका ने प्रेमी का हाथ थामा और चलती ट्रेन के आगे दोनों ने यह कहते हुए छलांग लगा दी कि साथ जी नहीं सकते हैं तो साथ मर तो सकते हैं. उसके बाद दोनों की मौत हो गई.

मामला औरंगाबाद के उर्दाना गांव की है. पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका के शव को सलैया के पास रेल ट्रैक के किनारे से बरामद किया है. बताया जाता है कि उर्दाना गांव का युवक विवेक गांव की ही मेनका नाम की एक युवती से प्रेम करता था. दोनों ने साथ जीने और मरने की कसमें खाई थी. इस बीच परिजनों ने युवती की शादी झारखंड के देवरी गांव में करा दी.

शादी के कुछ माह बाद युवती वापस मायके आई और उसका पुराना प्यार जाग उठा. दोनों छुप-छुपकर फिर से मिलने लगे. इसकी भनक परिजनों को लग गई. फिर वही हुआ जो प्यार में अक्सर हुआ करता है. परिवारवालों के चलते आखिरकार दोनों ने जमाने को छोड़ने का फैसला किया. दोनों ने रेल ट्रैक के किनारे सामने से आ रहे एक ट्रेन के आगे छलांग लगा दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. अब पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

रिपोर्ट : दीनानाथ

घरेलू कलह से तंग आकर युवक ने की आत्म’ह’त्या, प्रेम विवाह के कारण परिवारवालों ने कर दिया था अलग

Patamda Stone Quarry Protest: स्कूल और घरों के पास खनन पर...

Patamda Stone Quarry Protest: पूर्वी सिंहभूम ज़िले के पटमदा ब्लॉक की ओडिया पंचायत के ग्रामीणों ने पत्थर खदान (स्टोन क्वारी) के संचालन के विरोध में...

Adityapur Brown Sugar Raid: सरायकेला में ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा, छत...

Adityapur Brown Sugar Raid: आदित्यपुर पुलिस ने अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश...

PM Surya Ghar Yojana Siwan: मुफ्त बिजली योजना पर प्रशासन सख्त,...

PM Surya Ghar Yojana Siwan: सिवान में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' को सही ढंग से लागू करने के लिए डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर की...