Advertisement
Advertisement
Advertisement

Aurangabad में मूर्ति विसर्जन के दौरान भिड़ी दो पक्ष, आधा दर्जन जख्मी

औरंगाबाद: औरंगाबाद में काली पूजा के मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गयी। मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर कैंप कर रही है। घटना औरंगाबाद के गोह थाना क्षेत्र के भुरकुंडा गांव की है जहां मां लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जम कर मारपीट हुई जिसमें करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए।

घटना के वक्त मौके पर अफ़रातफ़री मच गई। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध थाना में आवेदन दे कर प्राथमिकी दर्ज करवाई है। एक पक्ष के राहुल कुमार ने बताया कि मूर्ति विसर्जन जुलुस पासवान टोला से हो कर जा रहा था। विसर्जन जुलुस में अश्लील गीत बजाय जा रहा था जिसका विरोध करने पर उन लोगों ने मारपीट शुरू कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के प्रियरंजन वर्मा ने बताया कि विसर्जन जुलुस जा रहा तभी वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने लाठी डंडे और ईंट से हमला कर दिया।

इस दौरान दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए जिसमें करीब आधा दजर्न व्यक्ति जख्मी हो गए। एक पक्ष ने अपने आवेदन में 21 लोगो को नामजद अभियुक्त बनाया है तो दूसरे पक्ष के लोगों ने 44 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त है वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। फ़िलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   CM ने छठ महापर्व- 2024 की तैयारियों को लेकर गंगा घाटों का किया निरीक्षण

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Aurangabad Aurangabad Aurangabad

Aurangabad

Commercial Advertisment

Five New Sugar Mills in Bihar: बंद चीनी मिलों पर विपक्ष...

Five New Sugar Mills in Bihar, पटना: बिहार में चीनी उद्योग को फिर से मजबूत करने और बंद पड़ी चीनी मिलों को चालू करने...

Bihar Pavilion IITF 2026: इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में दिखी बिहार...

 IITF 2026 में बिहार पवेलियन का उद्घाटन उद्योग सचिव कुंदन कुमार ने किया। 55 से अधिक स्टॉल पर बिहार की विरासत, हस्तशिल्प, उद्योग और...

Chhath Special Train: छठ के बाद घर लौटने वालों को राहत,...

छठ महापर्व के बाद बिहार से दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु समेत कई शहरों के लिए चल रही स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं। जानें...