Fish पकड़ने के विवाद में भिड़े दो पक्ष, आधा दर्जन लोग घायल

औरंगाबाद: औरंगाबाद में मछली पकड़ने के विवाद में दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई जिसमें करीब आधा दर्जन से अधिक व्यक्ति घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना औरंगाबाद के पौथू थाना क्षेत्र के बिरुआ गांव की है जहां मछली पकड़ने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में करीब आधा दर्जन व्यक्ति घायल हो गए जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झड़प में नीरज कुमार उर्फ़ पप्पू, अनिल यादव, महेंद्र यादव, सिकंदर यादव, वीर भगत पासवान समेत अन्य घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

मामले में एक पक्ष के पप्पू ने बताया कि मैं मुर्गी फार्म और मछली पालन करता हूं। शनिवार की सुबह वीर भगत पासवान के पुत्र मेरे तालाब में बंसी से मछली पकड़ रहा था, उसे जब हमने मना किया तो वह उसके परिजनों के साथ हमला कर दिया और मारपीट की। वहीं मामले में पौथू थाना के थानाध्यक्ष आकाश राज ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने कहा कि जानकारी के अनुसार मछली पकड़ने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई है, फ़िलहाल मामले की जांच की जा रही है तत्पश्चात आगे की कार्रवाई की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   BJP ने सदस्यता में बनाया रिकॉर्ड, ऋतुराज सिन्हा ने कहा ‘देश की जनता चाहती है…’

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Fish Fish Fish

Fish

JTET Exam Date: 4.40 लाख अभ्यर्थियों का इंतजार, 11 अक्टूबर को...

 झारखंड जेटेट की आधिकारिक परीक्षा तिथि अब तक घोषित नहीं हुई है। 11 अक्टूबर को कलश स्थापना होने से परीक्षा की तारीख बदलने की...

JPSC Exam: 21 परीक्षाओं में अनियमितता की जांच तेज, 35 अफसरों...

 JPSC की 21 परीक्षाओं में पेपर लीक और OMR हेराफेरी की जांच तेज हो गयी है। पुलिस मुख्यालय ने 35 अफसरों को शामिल कर...

Dhanbad Encounter: भूली मोड़ गोलीबारी कांड के आरोपियों से पुलिस की...

 धनबाद के भूली मोड़ गोलीबारी कांड में पुलिस की छह अपराधियों से मुठभेड़ हुई। दो आरोपियों को गोली लगी, चार गिरफ्तार हुए और दो...