भोजपुर: राज्य में एक बार फिर झोलाछाप डॉक्टर की करतूत सामने आई है। भोजपुर में एक महिला का गर्भपात करते हुए झोलाछाप डॉक्टर ने एक महिला की छोटी आंत और बच्चेदानी ही काट दी। झोलाछाप डॉक्टर के ऑपरेशन के बाद महिला की हालत गंभीर हो गई जिसके बाद उसे दूसरे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मामला आरा में स्थित एक फर्जी क्लिनिक की है जहां भोजपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुंधुआ गांव निवासी इंद्रजीत कुमार की 22 वर्षीय पत्नी ज्योति कुमारी का गर्भपात करते हुए झोलाछाप डॉक्टर ने छोटी आंत और बच्चेदानी ही काट दी।
मामले में परिजनों ने थाना में झोलाछाप डॉक्टर के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों ने बताया कि महिला तीन महीने से गर्भवती थी और एक दिन वह पैर फिसलने की वजह से गिर गई थी। उसके बाद उसके पेट में तेज दर्द शुरू हो गया जिसके बाद उसे इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टर ने गर्भपात की सलाह दी और ऑपरेशन की। ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने महिला की बच्चेदानी काट दी जिसके बाद महिला की हालत और भी अधिक गंभीर हो गई।
डॉक्टर ने महिला को अन्य अस्पताल में शिफ्ट किया और परिजनों को सारा खर्च देने की बात भी कही। परिजनों ने कहा कि उक्त डॉक्टर ने दो दिन का खर्च दिया और फिर वह अपने कम्पाउण्डर के साथ फरार हो गया। मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस अब छानबीन में जुट गई है और आरोपी डॉक्टर की तलाश में जुट गई है।
यह भी पढ़ें- Siwan में चोरों ने गोदाम से उड़ाया लाखों का तेल, जांच में जुटी पुलिस
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट
Fake Doctor Fake Doctor Fake Doctor
Fake Doctor
Highlights







