देवघर एसपी को हटाने पर निर्वाचन आयोग सख्त, राज्य सरकार से नए नामों की मांग

देवघर: निर्वाचन आयोग ने झारखंड राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वह देवघर एसपी अजित पीटर डुंगडुंग के स्थान पर शीघ्र तीन अधिकारियों का पैनल भेजे, अन्यथा आयोग कार्रवाई करेगा। आयोग ने डुंगडुंग के पद पर बने रहने पर गंभीर आपत्ति जताई है। चुनाव आयोग द्वारा पहले ही डुंगडुंग को एसपी पद से हटाने का आदेश दिया गया था, पर राज्य सरकार की तरफ से पैनल न भेजने पर आयोग ने राज्य सरकार को फटकार लगाई है।

1 75 22Scope News 2 15 22Scope News

सूत्रों के अनुसार, डुंगडुंग पर पिछले लोकसभा चुनाव में एक विशेष दल का समर्थन करने का आरोप लगा था, जिस कारण उन्हें निर्वाचन आयोग के आदेश पर हटाया गया था। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने एक बार फिर उनकी जगह नए एसपी के लिए नामों की मांग की है।

3 11 22Scope News

इस बीच, गिरिडीह में मंडल मुर्मू को पुलिस द्वारा हिरासत में लेने के मामले पर भी आयोग ने डीजीपी अजय कुमार सिंह से जवाब तलब किया है। आयोग का मानना है कि मुर्मू को बिना किसी वैध आधार के रोका गया था, जो आचार संहिता का उल्लंघन है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने आयोग की इस कार्रवाई पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इसे आदिवासी और दलित अफसरों को निशाना बनाने का मामला बताते हुए आयोग के इस फैसले का विरोध किया है।

 

Shravan Kumar Nalanda News: स्नातक चुनाव से पहले बिहारशरीफ में NDA...

Shravan Kumar Nalanda News, बिहारशरीफ: स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर गुरुवार, 1 अक्टूबर को नालंदा विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)...

Bihar Road Projects: बिहार में एक्सप्रेस-वे और हाईवे निर्माण में आएगी...

Bihar Road Projects, पटना: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे से जुड़ी परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए राज्य सरकार और केंद्रीय सड़क...

JEEViKA 20 Years Bihar: बिहार की ग्रामीण महिलाओं ने कैसे बदली...

JEEViKA 20 Years Bihar, पटना: बिहार की ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें सामाजिक बदलाव की मुख्यधारा से जोड़ने वाली...