Bhagalpur में अपराधियों ने की युवक की हत्या, परिजन में दहशत का माहौल

भागलपुर: भागलपुर में रविवार की रात अपराधियों ने गोली मार कर एक युवक की हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। घटना भागलपुर जिला के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के तिलकपुर पंचायत अंतर्गत नसोपुर की है जहां अपराधियों ने 25 वर्षीय रमेश कुमार सिंह की हत्या गोली मार कर दी। घटना की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि बीती रात मृतक अपने बासा में था तभी अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने के बाद उसे आसपास मौजूद लोगों ने सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुरे परिवार में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश में युवक की हत्या की गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है वहीँ मामले में पुलिस कुछ भी कहने से परहेज कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    15 को PM Modi आएंगे जमुई, भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह में करेंगे शिरकत

भागलपुर से श्वेतांबर कुमार की रिपोर्ट

Bhagalpur Bhagalpur

Bhagalpur

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...