15 को PM Modi आएंगे जमुई, भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह में करेंगे शिरकत

जमुई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आगामी 15 नवंबर को जमुई पहुंचेंगे। जमुई के खैरा-सोनो सड़क पर किऊल नदी के तट पर स्थित विशाल भूखंड पर आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव उत्सव का उद्घाटन करेंगे। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर यह आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी पार्टी सूत्र के हवाले से इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि जनजातीय समाज की संस्कृति में गहरी आध्यात्मिकता छिपी है। इस समाज का अपना एक गौरवशाली इतिहास रहा है।

आदिवासी समाज से आज पूरी दुनिया को सीखने की जरुरत है। प्रकृति के बीच रहने वाले आदिवासी समुदाय के लोग प्रकृति की पूजा करते हैं। प्रकृति को अपना भगवान मानते हैं। आदिवासी समाज हमेशा से देश और दुनिया को प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन का रास्ता दिखाता रहा है। जनजातीय समाज के लोगों से आज जीवन जीने की कला आमजनों को सीखनी चाहिए। आदिवासी समाज में किसी तरह का भेदभाव नहीं होता है। सभी को समान भाव से देखा जाता है।

प्रेम और भाईचारे का संदेश हमेशा से आदिवासी समाज दुनिया को देता रहा है। आदवासी समाज में जन्मे भगवान बिरसा मुंडा के शौर्य और बलिदान से हमें प्रेरणा मिलती है। बिरसा मुंडा के बताए मार्ग पर चलने की जरुरत है। भगवान बिरसा मुंडा ने शोषण मुक्त समाज का सपना देखा था हमें उस सपने को साकार करना चाहिए। पार्टी सूत्र ने प्रधानमंत्री निर्धारित कार्यक्रम के दौरान जनमन योजना के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। पीएम मोदी इस योजना के जरिए आदिवासी और पिछड़ी जाति के लोगों का जीवन संवारने की कोशिश कर रहे हैं।

समाज में समृद्धि और समानता लाने की कोशिश भी पीएम मोदी के द्वारा शुरु किए गये योजना से की जा रही है। पार्टी सूत्र के मुताबिक पीएम मोदी तय कार्यक्रम के तहत 6500 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। साथ ही उनके द्वारा ट्राइबल हाट में संवाद तथा सामग्री के क्रय का कार्यक्रम भी निर्धारित है। प्रधानमंत्री मोदी जनजातीय गौरव दिवस के जरिए 30 राज्य मुख्यालयों तथा 100 जिला मुख्यालयों से भी संवाद करेंगे।

कार्यक्रम में 549 जिलों की भी सहभागिता होगी। पार्टी सूत्र कहते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावे मंत्री चिराग पासवान, सांसद डॉ अरुण कुमार भारती, स्थानीय मंत्री, विधायक समेत कई अन्य गणमान्य हस्ती जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   ‘PM Nitish जी का निर्णय था…’, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय की फिसली जुबान सीएम नीतीश को बताया…

जमुई से ब्रह्मदेव प्रसाद यादव की रिपोर्ट

PM Modi PM Modi PM Modi PM Modi

PM Modi

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...