Advertisment

नहीं दिया Gold Chain तो पीट कर कर दी महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बेगूसराय: बेगूसराय में एक बार फिर दहेज़ लोभियों के लोभ की भेंट एक जिंदगी चढ़ गई। मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना में विवाहिता के पति और सास ससुर पर दरिंदगी का आरोप लगा है। मामला लाखो थाना क्षेत्र क बाजितपुर वार्ड संख्या 5 की है जहां दहेजलोभी पति और सास ससुर ने एक विवाहिता की पीट कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं बताया जा रहा है कि मृतिका के ससुराल के सभी लोग फरार हो गए हैं।

मामले में मृतिका के मायके वालों ने बताया कि 3 वर्ष पहले मृतिका जुली की शादी बाजितपुर के चंचल पासवान के साथ हुई थी। शादी के वक्त परिवार वालों ने हैसियत के हिसाब से दहेज़ और अन्य सामान भी दिया था। शादी के कुछ दिन बाद तक तो सब ठीक ठाक रहा। इस बीच उसका एक बच्चा भी हुआ। लेकिन उसके बाद महिला के पति और ससुराल के अन्य लोगों ने सोने के चेन की मांग करना शुरू कर दिया और ससुराल से नहीं मिलने के बाद विवाहिता के साथ गाली गलौज एवं मारपीट भी शुरू कर दी।

मृतिका के मायके वालों ने बताया कि शुक्रवार को भी मृतिका को दहेज के लिए उसके ससुराल वालों ने प्रताड़ित करते हुए मारपीट की थी। मारपीट में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। मामले की सूचना पड़ोसियों ने फोन कर दी जिसके बाद वे लोग पहुंचे तो मृतिका तड़प रही थी। उसे इलाज के लिए खगड़िया के एक अस्पताल ले गए जहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया।

बाद में फिर इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने पति और सास ससुर पर दहेज़ की खातिर पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई और आरोपी पति समेत अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Banka में कंधो पर रख मां काली को दी गई विदाई, भक्तिमय रहा इलाका

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट
Gold Chain Gold Chain Gold Chain Gold Chain

Gold Chain

Highlights

JPSC Exam Scam: पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते से 8 घंटे पूछताछ,...

झारखंड भर्ती परीक्षा घोटाले में सीआईडी ने जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते से 8 घंटे पूछताछ की। ब्लैकलिस्टेड एजेंसी को काम देने और...

Jharkhand Naxal Crackdown: एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा गिरफ्तार, 16...

झारखंड में नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता। एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली गिरफ्तार, 16 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण। पुलिस, सीआरपीएफ...

Jharkhand Weather Update: बंगाल की खाड़ी के Deep Depression का असर,...

झारखंड में 29 जुलाई 2026 को मानसून पूरी तरह सक्रिय है। IMD ने 22 जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और 30 से 40 किमी...