मुजफ्फरपुर : मीनापुर थाना क्षेत्र में एक 12 वर्षीय नाबालिग किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी गई. उसका शव को एक खेत से बरामद किया गया. लोग जब खेत में काम करने के लिए पहुंचे तो उनकी नजर लाश पर पड़ी. उसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. किशोरी के परिजनों ने सामूहित दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जतायी है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SKMCH में भेज दिया और मामले की जांच में जुटी है.
घटना के संबंध में मृत किशोरी के दादा ने बताया कि दोपहर बाद वह अकेले खेत से घर के लिए चली लेकिन नहीं पहुंची. जब उसके पिता घर पहुंचे और किशोरी के घर नहीं पहुंचने की बात सुनी तो सब चिंतित हो गए. खोजबीन शुरू की लेकिन कोई पता नहीं चला. शुक्रवार को लगभग पांच बजे चौर के सिसबनी में किशोरी की लाश मिली. उसके स्वजनों ने शव की पहचान की. उसकी गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है.
रिपोर्ट : विशाल
शौच के लिए निकली युवती की गैंगरेप के बाद हत्या, ग्रामीणों ने एक को पकड़ा

















