Advertisement
Advertisement
Advertisement

पापी पत्नी ने कोल्डड्रिंक में जहर मिला पति की ली जान, फिर सजधज कर जश्न मनाकर स्टेटस को किया अपडेट

धनबाद : जिले के महुदा थाने इलाके में पापी पत्नी का एक घिनौना चेहरा सामने आया है. पत्नी ने पति से छुटकारा पाने के लिए पहले तो उसके कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर दिया और जब उसकी मौत हो गयी तो पत्नी ने एक रैप सॉन्ग के साथ अपने सोशल मीडिया का स्टेटस अपडेट किया.

घटना के बाद पिछले दिनों गुस्साये परिजनों ने आरोपी पत्नी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव किया. वहीं शव को थाना गेट पर रखकर परिजनों ने जमकर प्रदर्शन किया और न्याय की गुहार लगाई.

मौत से पहले पति ने किया ये खुलासा

परिजनों की मानें तो इलाज के दौरान बोकारो जनरल अस्पताल में युवक ने सेक्टर 4 की पुलिस के समक्ष मौत से पहले बयान में इस बात का खुलासा किया था. जब बोकारो जनरल अस्पताल में चिकित्सकों ने जवाब दे दिया तब इलाज के लिए इसे रांची ले जाया गया, जहां इलाज के क्रम में मौत हो गई.

दो साल पहले हुई थी शादी

बताते चलें कि दो वर्ष पूर्व ही अजय कुमार दास की शादी तालगड़िया के भीम दास के पुत्री के साथ हुआ था. दो दिन बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा था. उससे छुटकारा पाने के लिए कई बार झगड़ा भी किया था. उस पर नपुंसक का आरोप भी लगाया था. पुलिस के सहयोग से कई बार मामला सुलझाया गया था. कुछ दिन पूर्व ही दोनों कुलटांड़ आये थे. मंगलवार की सुबह उसकी पत्नी ने पीने के लिए कोल्डड्रिंक दिया जिसे पीने के बाद उसकी तबियत बिगड़ गयी. पुलिस पूरे मामले की जांच की बात कह कैमरे के सामने कुछ भी कहने से बच रही है.

रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 19 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 19 नवंबर 2026 (गुरुवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Bihar Government Schools Renovation: मुख्यमंत्री के दौरे से पहले बदल जाएगी...

Bihar Government Schools Renovation, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए चल रहे कायाकल्प अभियान को लेकर शिक्षा विभाग ने समयसीमा...

Bihar Connectivity Projects 2026: बिहार में 21 हजार करोड़ की गारंटी...

Bihar Connectivity Projects 2026, पटना: बिहार में एनडीए सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने के मौके पर सड़क और पुल निर्माण से...