Advertisment

CM Nitish निकले पटना की सड़कों पर, किया इन जगहों का निरीक्षण

CM Nitish ने निर्माणाधीन भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद स्मृति स्मारक पार्क का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने का दिया निर्देश

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नेहरू पथ स्थित निर्माणाधीन भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद स्मृति स्मारक पार्क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद साहब की जयंती 11 नवम्बर के पूर्व इस पार्क का निर्माण पूर्ण करें। पार्क के शिलापट्ट पर भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद साहब के देश की आजादी में योगदान, उनके व्यक्तित्व तथा कृतित्व के बारे में अंकित करायें ताकि लोगों को जानकारी मिल सके।

इस पार्क के पीछे के रास्ते को भी ठीक करायें ताकि यहां आने वाले लोगों को परेशानी नहीं हो। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने नेहरू पार्क का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

2 22 scaled 22Scope News इसके पूर्व हार्डिंग रोड स्थित भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल का भी मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात् पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माणाधीन भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद स्मृति स्मारक पार्क का निरीक्षण करने यहां आये हैं। मौलाना अबुल कलाम आजाद साहब के व्यक्तित्व और कृतित्व को लेकर हमलोगों ने काफी काम किया है। उनकी प्रतिमा यहां लगायी जायेगी।

लोग यहां आकर उनके बारे में भी जानेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में उनका बहुत बड़ा योगदान है। 11 नवम्बर को उनके जन्मदिवस के अवसर पर हमलोगों ने बिहार में शिक्षा दिवस मनाने की शुरूआत की। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें-   छठ के दौरान Patna में जिला प्रशासन कर रही है व्यापक तैयारी, घर के छत पर पूजा करने वालों के लिए…

https://youtube.com/22scope

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

CM Nitish CM Nitish CM Nitish CM Nitish

CM Nitish

Ranchi Railway News: लोधमा-पिस्का Link Rail Line को मिली मंजूरी, हटिया...

रांची की लोधमा-पिस्का लिंक रेल लाइन परियोजना को झारखंड सरकार की मंजूरी मिल गई है। 17 किमी लंबी इस परियोजना से हटिया और रांची...

JPSC 14th PT Scam: 2204 सफल अभ्यर्थियों से CID ने मांगे...

 जेपीएससी 14वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा मामले में सीआईडी ने 2204 सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी सहित साक्ष्य मांगे हैं। पूर्व...

JSSC Supervisor Recruitment: फर्जी Degree के संदेह में 33 अभ्यर्थियों की...

झारखंड महिला पर्यवेक्षिका भर्ती में 33 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र संदिग्ध मिलने पर नियुक्ति रोक दी गई है। शिक्षक भर्ती में भी कंप्यूटर साइंस,...