झगड़ा सुलझाने गए दारोगा की पिटाई, पांच गिरफ्तार

औरंगाबाद : जम्होर थाना में कार्यरत दारोगा प्रभु कुमार की पिटाई मामले में 34 आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया है. पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है और अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है. बता दें कि जम्होर में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले में फब्तियां कसे जाने को लेकर मेला घुमने पहुंचे दो गुट आपस में उलझ गए, और उनमें जमकर मारपीट शुरू हो गया.

दोनों तरफ से लाठी-डंडे और पथराव होने लगे. दो गुटों के बीच हो रहे झड़प की सूचना मिलते ही मेले में ड्यूटी कर रहे दारोगा अकेले ही वहां पहुंचकर हंगामे को शांत कराने लगे. इसी बीच एक गुट ने दारोगा प्रभु कुमार को घेर लिया उनकी पिटाई शुरू कर दी.दारोगा की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

दारोगा की पिटाई की सूचना पर जम्होर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ युवकों को जमकर पीटा. जिसके बाद मौके से सभी भाग खड़े हुए. इस घटना को लेकर औरंगाबाद एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मारपीट करने वाले अधिकतर युवकों की पहचान करते हुए जम्होर थाने में 14 नामजद और 20 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर 5 को गिरफ्तार किया गया है. शेष अभियुक्त शीघ्र ही गिरफ्तार हो जाएंगे.

रिपोर्ट : दीनानाथ

दारोगा से भिड़ गए कार सवार युवक, दे दी वर्दी उतरवाने की धमकी

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...

Barhi Drug De-Addiction Campaign: नशे के खिलाफ बरही पुलिस का अभियान...

Barhi Drug De-Addiction Campaign: बरही अनुमंडल पुलिस की ओर से रविवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत बाइक रैली निकाली गई। रैली के माध्यम...