दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान को वीर चक्र से सम्मानित किया. बता दें कि अभिनंदन वर्धमान को 27 फरवरी, 2019 को पाकिस्तान की वायु सेना के F-16 लड़ाकू विमान को हवाई युद्ध में मार गिराने के लिए सम्मानित किया गया है. वीर चक्र भारत का तीसरा सबसे बड़ा वीरता पदक है.
पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान के बालाकोट में की गई आतंकी कैंपों पर एयरस्ट्राइक के बाद उपजे तनाव के बाद पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश की थी. भारत ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया था. भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन ने पाकिस्तान के एफ-16 विमान को गिरा दिया था. वर्धमान सुरक्षित बाहर निकल गए, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया था. बाद में छोड़ दिया गया.
1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद पाकिस्तान में भारत द्वारा किया गया यह पहला हवाई हमला था. 26 फरवरी, 2019 को तड़के करीब 3.30 बजे, 12 मिराज 2000 फाइटर जेट्स ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) को पार किया और पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के आतंकी शिविर को नष्ट कर दिया.

बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारतीय सेना के सिपाही विजय कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया. उनकी पत्नी ने यह सम्मान ग्रहण किया. वह जम्मू कश्मीर में कई आतंकवादी निरोधी अभियानों में शामिल रहे थे. राष्ट्रपति कोविंद ने सीआरपीएफ के कांस्टेबल प्रदीप कुमार पांडा को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया. उन्होंने जम्मू-कश्मीर में कई आतंकवाद निरोधी अभियानों में हिस्सा लिया था. उनकी पत्नी ने यह सम्मान ग्रहण किया.

राष्ट्रपति कोविंद ने लेफ्टिनेंट जनरल अमिल कुमार भट्ट को उत्तम युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया. उन्हें यह सम्मान जम्मू कश्मीर में आतंकवादी रोधी अभियानों के सफल संचालन के लिए दिया गया.
पाकिस्तान में लिखी गई हिजाब विवाद की स्क्रिप्ट, बोले गिरिरीज सिंह

















