विधानसभा चुनाव: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का नारा लगाकर ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार

टुंडी. विधानसभा चुनाव हो रहा है। इस बीच अपनी समस्याओं को लेकर लोग लगातार मतदान बहिष्कार करने का ऐलान कर रहे हैं। अपने क्षेत्र में विकास नहीं होने पर लोग इस बार नाराज नजर आ रहे हैं और विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की बात कह रहे हैं। पूर्वी टुंडी प्रखंड अंतर्गत बामनबाद और रामपुर पंचायत के खैरटांड़ पुरनाटांड़ के ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार करने का ऐलान किया है। रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाते हुए ग्रामीणों ने बताया कि रोड नहीं रहने के कारण हम सभी को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

विधानसभा चुनाव में मतदान बहिष्कार

ग्रामीणों ने कहा कि हमारे यहां एंबुलेंस नहीं आ पाती है। मरीज घर में ही दम तोड़ देते हैं। बेटियों की शादी कराने में काफ़ी दिक्कत होती है। बारात में गाड़ी दरवाजे तक नहीं आती है। लोगों ने बताया कि हमलोग को बरसात में एक महीने पहले ही घर का राशन लेना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि नेता तो विकास करने का वादा करके चले जाते हैं, पर वास्तविकता में कुछ नहीं होता। सासंद हो चाहे विधायक कभी इस गांव में प्रवेश नहीं किये हैं।

लोगों ने कहा कि हम लोग इस बार विधानसभा चुनाव में वोट का बहिष्कार कर रहे हैं। खैरटांड़ के ग्रामीणों के अनुसार गांव की आबादी लगभग 500 है। लोगों का कहना है जब तक हमें रोड नहीं मिलेगा, हम लोग वोट नहीं देंगे। अब सवाल ये है कि जहां देश अमृत महोत्सव मना चुका है। आज गांव के लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं तो आखिर विकसित भारत की कल्पना कैसे की जा सकती है।

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...