विधानसभा चुनाव: कल बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी हरिहरगंज और सिमरिया में करेंगे सभा

रांची. झारखंड में विधानसभा चुनाव हो रहा है। इसको लेकर चुनाव प्रचार जोरों पर है। कल बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हरिहरगंज और सिमरिया में सभा करेंगे। वे पलामू के हरिहरगंज स्थित सीता स्कूल मैदान में दोपहर 12:15 बजे से सभा करेंगे, जबिक चतरा जिले के सिमरिया स्थित फुटबॉल मैदान गिद्धौर में दोपहर 2:00 बजे से सभा करेंगे।

विधानसभा चुनाव को लेकर सभा

बता दें कि, वहीं इस विधानसभा चुनाव को लेकर कल ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा चुनावी सभा करेंगे। बाबूलाल फतेहपुर और सतगावां में सभा करेंगे। शिवराज सिंह चौहान चाकुलिया, चक्रधरपुर और जगन्नाथपुर में सभा करेंगे। वहीं हिमंत बिस्वा सरमा खरसावां, सिमडेगा और रांची में सभा करेंगे।

बाबूलाल मरांडी जामताड़ा जिले के फतेहपुर के छाताडंगाल में सुबह 10:30 बजे से आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। वे कोडरमा जिले के सतगावां प्रखंड के ब्लॉक मैदान में दोपहर 1 बजे से सभा करेंगे। वहीं शिवराज सिंह चौहान पूर्वी सिंहभूम जिले के गौशाला मैदान चाकुलिया में 11 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। वे दोपहर 12:30 बजे से चक्रधरपुर में सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.30 बजे से वे नवामुंडीजगरन्नाथ कोडगर मैदान में सभा करेंगे।

वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा सरायकेला खरसावां जिले के हाई स्कूल मैदान में दोपहर 12:30 से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। वे सिमडेगा अलबर्ट एक्का स्टेडियम में दोपहर 1:00 बजे से सभा करेंगे। साथ ही वे रांची जिले की बुढ़मू के ठाकुरगांव के हाट बोड़या मैदान में दोपहर 2.30 बजे से जनसभा को संबोधित करेंगे।

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...