विधानसभा चुनाव: कल मिथुन चक्रवर्ती और सीएम योगी यहां-यहां करेंगे सभा

रांची. विधानसभा चुनाव को लकर कल बीजेपी सांसद मिथुन चक्रवर्ती और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनावी सभा करेंगे। मिथुन चक्रवर्ती कल बहरागोड़ा, घाटशिला में जनसभा करेंगे और पोटका में रोड शो करेंगे। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ कल नगरउटारी, हुसैनाबाद, पांकी और डाल्टनगंज में सभा करेंगे।

कल मिथुन चक्रवर्ती और सीएम योगी करेंगे सभा

मिथुन चक्रवर्ती कल बहरागोड़ा के नेताजी सुभाष शिशु उद्यान के पास स्थित मिडिल स्कूल मैदान, मानुसमुनिया में दोपहर 12 बजे से जनसभा करेंगे। वे घाटशिला विधानसभा के सर्कस ग्राउंड दाहीगोड़ा में दोपहर 1:30 बजे से जनसभा को संबोधित करेंगे, जबकि वे पोटका विधानसभा में दोपहर 3:30 बजे से रोड शो करेंगे।

वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल सुबह 10:30 बजे से गढ़वा जिले के नगरउटारी स्थित गोसाईबाग मैदान, बंशीधर नगर में जनसभा करेंगे। वे पलामू जिले के हुसैनाबाद स्थित सबडिवीजन ग्राउंड में दोपहर 11:30 बजे से सभा करेंगे। साथ ही वे पलामू जिले के पांकी स्थित सिंचाई विभाग मैदान में दोपहर 12:30 बजे से सभा करेंगे। वहीं वे डाल्टनगंज के हाउसिंग कॉलोनी मैदान में दोपहर 1:30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

झारखंड में दो चरणों में विधानसभा चुनाव

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहा है। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी एवं काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। काउंटिंग के साथ ही विधानसभा चुनाव का परिणाम 23 नवंबर को जारी किया जाएगा।

Bihar Startup: 26 हजार प्रतिभागियों में चुना गया नवमार्ग, 54 फाइनलिस्ट...

 पटना के नवमार्ग रिसर्च एंड इनोवेशन को राष्ट्रीय शो वंदे भारतम् में 26 हजार प्रतिभागियों में से 54 फाइनलिस्ट में चुना गया है।Bihar Startup...

Bihar News: सहकारी बैंकों को अधिक पैक्सों से जोड़ें, NPA शून्य...

 बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने सहकारी बैंकों को अधिक पैक्सों से जोड़ने, डिजिटल बनाने और NPA को शून्य करने का निर्देश...

Bihar News: PRAGATI-50 में पटना और गया जी शामिल, स्वच्छता के...

 PRAGATI-50 में बिहार के पटना और गया जी को शामिल किया गया है। दोनों शहरों में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और आधुनिक तकनीक पर विशेष...