छतरपुर में अमित शाह का प्रहार: झारखंड में कांग्रेस और जेएमएम की सरकार सबसे भ्रष्ट

पलामू: झारखंड के छतरपुर में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने झारखंड में भ्रष्टाचार, घुसपैठ, आरक्षण और विकास की अनदेखी जैसे मुद्दों पर सत्ताधारी गठबंधन को घेरा।

अमित शाह ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “झारखंड की कांग्रेस और जेएमएम की सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। कांग्रेस नेताओं के घर से करोड़ों रुपये की बरामदगी हुई है। कांग्रेस सांसद के घर से 50 करोड़ रुपये मिले, जिन्हें गिनने के लिए 27 मशीनें लगाई गईं। यह पैसा जनता का है, जिसे इन नेताओं ने लूटा है। भाजपा की सरकार बनी तो भ्रष्टाचारियों को उल्टा लटकाकर सीधा करेंगे और लूटी गई एक-एक पाई वसूलेंगे।”

शाह ने कांग्रेस को ओबीसी, दलित और आदिवासी विरोधी पार्टी करार दिया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण देने की साजिश कर रही है। यह आरक्षण ओबीसी, दलित और आदिवासियों के हिस्से का है। भाजपा कभी भी धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं देगी।” उन्होंने मंडल कमीशन और ओबीसी आरक्षण को लेकर कांग्रेस के रवैये की आलोचना की और कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा की है।

अमित शाह ने झारखंड में घुसपैठ को एक बड़ी समस्या बताते हुए कहा, “घुसपैठिये झारखंड की जमीन, रोजगार और संसाधनों को हड़प रहे हैं। कांग्रेस और जेएमएम की सरकार वोट बैंक की राजनीति के लिए इसे बढ़ावा दे रही है। भाजपा सरकार बनने पर घुसपैठ पर पूर्ण रूप से रोक लगाई जाएगी।”

शाह ने भाजपा की सरकार बनने पर कई कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की। इनमें महिलाओं को सालाना ₹30,000 की सहायता, दो मुफ्त गैस सिलेंडर, युवाओं के लिए ₹5,000 प्रति माह बेरोजगारी भत्ता, 10 नए मेडिकल कॉलेज और पारदर्शी तरीके से पांच साल में 5 लाख रोजगार देने का वादा शामिल है।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र ने झारखंड के विकास के लिए 3.90 लाख करोड़ रुपये दिए, लेकिन यह पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। “इस पैसे से गरीबों का जीवन सुधरना चाहिए था, लेकिन कांग्रेस और जेएमएम ने इसे लूट लिया,” शाह ने कहा।

राष्ट्रीय सुरक्षा का जिक्र करते हुए शाह ने कहा, “मोदी सरकार ने आतंकवादियों के खिलाफ सर्जिकल और एयर स्ट्राइक कर देश को सुरक्षित किया। कांग्रेस और उनके सहयोगी 370 वापस लाने की बात करते हैं, लेकिन जब तक भाजपा है, यह संभव नहीं होगा। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है, और रहेगा।”

सभा के अंत में शाह ने जनता से भाजपा उम्मीदवार पुष्पा देवी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा, “झारखंड में भाजपा की सरकार बनाइए, जो राज्य को भ्रष्टाचार और घुसपैठ से मुक्त कर एक समृद्ध झारखंड बनाएगी।”

सभा का समापन “जय श्री राम,” “भारत माता की जय,” और “वंदे मातरम” के नारों के साथ हुआ।

 

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...