‘बीजेपी संविधान खत्म करना चाहती है’, जमशेदपुर में गरजे राहुल गांधी

जमशेदपुर. विधानसभा चुनाव के लिए आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जमशेदपुर में चुनावी सभा की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए जनता से वोट मांगा। साथ ही उन्होंने बीजेपी और आरएसएस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी संविधान को खत्म करना चाहती है।

बीजेपी पर जमशेदपुर में बरसे राहुल गांधी

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई है। एक तरफ INDIA गठबंधन और दूसरी तरफ BJP और RSS है। एक तरफ मोहब्बत, एकता, भाईचारा है तो दूसरी तरफ नफरत, हिंसा, क्रोध और अहंकार है। INDIA गठबंधन संविधान की रक्षा करने की बात कहता है, जबकि BJP-RSS संविधान को खत्म करना चाहती है।

राहुल गांधी ने कहा कि हमने कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की, जिसका मकसद हिंदुस्तान को जोड़ना था। जबकि नरेंद्र मोदी, RSS-BJP के लोग हिंदुस्तान को बांटते हैं। एक धर्म को दूसरे धर्म से, एक भाषा को दूसरे भाषा से लड़ाते हैं। हम अंग्रेजो से लड़े, देश को संविधान दिया ताकि जनता की रक्षा हो सके। उन्होंने कहा कि देश की जनता, कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन संविधान की रक्षा करता रहेगा।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और BJP-RSS के लोग संविधान को खत्म करना चाहते हैं। लेकिन.. हम संविधान की रक्षा करते रहेंगे, उन्हें संविधान को छूने तक नहीं देंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि ये देश सबका है। हमें मिलकर मोहब्बत, भाईचारे के साथ देश को आगे ले जाना है। क्योंकि जब नफरत, हिंसा और डर फैलता है, तब अर्थव्यवस्था ठप होती है और बेरोजगारी फैलती है। तभी हम चाहते हैं कि ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान’ खुले। हम हिंदुस्तान से नफरत मिटाने के लिए लगे रहेंगे।

Dhanbad Encounter: नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी शिबू से पुलिस की...

धनबाद में पुलिस की शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू से मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार शिबू ने नाइन एमएम पिस्टल से फायरिंग की, जवाबी...

Bihta Airport: विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही दिक्कतें जल्द...

 बिहटा एयरपोर्ट पर विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है। निर्माण, नालियों और रक्षा...

Patna Graduate Election: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा नेताओं के साथ...

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा के जदयू नेताओं के साथ बैठक की। बूथ स्तर पर अभियान और...