गणतंत्र दिवस के दिन राजपथ पर सलामी देंगे स्वयंसेवक

गया : राष्ट्रीय सेवा योजना मध्य क्षेत्र के पीआरडी शिविर के आज आठवें दिन दिल्ली से आए चयनकर्ताओं ने स्वयंसेवकों का चयन प्रक्रिया प्रारंभ किया. इन चयनकर्ताओं में गणतंत्र दिवस शिविर के डायरेक्टर एम. रामाकृष्णा, दिल्ली के अधिकारी श्रवण कुमार शामिल हुए. डायरेक्टर एम. रामाकृष्ण ने बताया कि अपना देश युवाओं का देश है सभी युवाओं को सेवा के भावनाओं से जोड़ने के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना के इकाई सभी महाविद्यालयों में चलाई जाती है, इसके साथ-साथ स्वयं सेवकों के व्यक्तिगत विकास के साथ-साथ राष्ट्रीय विकास में भी हिस्सेदारी बनाता है.

दिल्ली केंद्रीय कार्यालय से चयनित करने के लिए पहुंचे पदाधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के चयनित स्वयंसेवक राजपथ पर परेड मार्च करेंगे. पीआरडी कैंप के डायरेक्टर पियुष परांजपे ने बताया की आरडी में चयनित होने के लिए कड़ी मेहनत करना पड़ता है और चयनित स्वयंसेवक को गणतंत्र दिवस के दिन राजपथ पर मार्च करना होता है, जिसमें पूरे देश से चयनित स्वयंसेवक आयेंगे. इसमें छह राज्यों के स्वयंसेवक चयनित होकर आये हुए हैं. जिसमें छतीसगढ़, उतराखंड, उतरप्रदेश, झारखंड, बिहार, मध्यप्रदेश है.

इस कैंप में रिजनल आफिस के योगींद्र कुमार, दीपक चौहान, अशोक कुमार, कुणाल कुमार, कुमार किस्लय, राष्ट्रपति अवार्डी विशाल राज, जतीन कुमार, वरीय स्वयंसेवक रितेश कुमार, अंकित कुमार, दिवाकर आनंद, भुवन पांडेय एवं आर्यन कुमार उपस्थित रहे.

रिपोर्ट : राममूर्ति पाठक

गणतंत्र दिवस पर टाना भगतों ने काला, लाल व सफेद झंडा के साथ किया आंदोलन

Saffrn

Trending News

Jharkhand Neonacon 2026: रिम्स में 17-19 अप्रैल तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय...

 रांची के रिम्स में 17-19 अप्रैल तक झारखंड नियोकोन 2026 का आयोजन, देशभर से 300 शिशु रोग विशेषज्ञ भाग लेंगे और आधुनिक चिकित्सा पर...

JTET भाषा विवाद गहराया, हजारीबाग में अभ्यर्थियों का विरोध मार्च ;मुख्यमंत्री...

Hazaribagh: JTET भाषा विवाद लगातार गहराता चला जा रहा है जिसमें 10 सालों से लंबित यह परीक्षा के लिए आगामी 21 अप्रैल से 21...

सरिया में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: पूर्नीडीह में तीन अवैध...

Giridih:  सरिया प्रखंड के पूर्नीडीह में अवैध आरा मिलों के खिलाफ वन विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अवैध रूप से...

मुख्यमंत्री ने कहा- PM व नीतीश ‘जेपी’ के सपने को कर...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज कदमकुआं स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आवास (महिला चरखा समिति) परिसर में स्थापित लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं...

रांची में मासूम के साथ हैवानियत पर बिफरे Sanjay Seth, कहा-...

Ranchi: कोतवाली थाना क्षेत्र में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का बेहद घृणित और दु:खद मामला सामने आया है। इस मामले...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img