Advertisment

मुकेश ने कहा- केंद्र में तानाशाही सरकार, जिसे जनता से कोई लेना-देना नहीं

पटना : विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज झारखंड चुनाव के प्रथम चरण के प्रचार अभियान के अंतिम दिन न केवल केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा बल्कि प्रदेश की हेमंत सरकार की जमकर तारीफ की। चतरा और लातेहार विधानसभा के बालूमाथ में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए श्री सहनी ने कहा कि केंद्र की तानाशाही सरकार को जनता से कोई मतलब नहीं है। इसे न संविधान पर भरोसा है नहीं इसे सामाजिक न्याय से कोई मतलब है।

उन्होंने कहा कि हमलोग सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाले लोग है तथा हमारी विचारधारा एक है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र की तानाशाही सरकार पहले तो गरीबों की सरकार हेमंत सरकार को गिराने का प्रयास किया, जब ऐसा नहीं हुआ तो आदिवासी मुख्यमंत्री को गलत आरोप में जेल भेज दिया।

Mukesh Shani 2 22Scope News

यह भी देखें :

‘सन ऑफ मल्लाह ‘ के नाम से चर्चित सहनी ने जोर देकर कहा कि प्रदेश सरकार ने यहां गरीबों और महिलाओं के लिए कई कल्याण के काम किए गए। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि झारखंड में फिर से इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने लोगों से चतरा में राजद प्रत्याशी और लातेहार से झामुमो प्रत्याशी को विजई बनाने की अपील की।

यह भी पढ़े : दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा- तरारी की लड़ाई रामनरेश राम की विरासत, सामंती अपराधी और उन्माद के ताकतों के बीच

Jamtara Cashew Processing Unit: क्या जामताड़ा बनेगा झारखंड का ‘काजू हब’?...

Jamtara Cashew Processing Unit: जामताड़ा ज़िला प्रशासन ने काजू उत्पादन और उससे जुड़े उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अपनी कोशिशें तेज़ कर दी...

Gumla Bus Accident: गुमला में भीषण टक्कर के बाद घंटों केबिन...

Gumla Bus Accident: शनिवार को गुमला ज़िले के पालकोट पुलिस स्टेशन इलाके में सड़क का एक बड़ा हादसा हुआ। दातली डैम के पास एक...

Giddi CCL Firing Incident: रामगढ़ के गिद्दी CCL क्रेशर में फायरिंग...

Giddi CCL Firing Incident: रामगढ़ ज़िले के गिद्दी पुलिस स्टेशन इलाके में मौजूद CCL गिद्दी 'A' क्रशर कॉम्प्लेक्स में शनिवार शाम करीब 6:30 बजे...