Baba Siddique को गोली मारने वाला यूपी से गिरफ्तार, STF ने दबोचा

डिजीटल डेस्क : Baba Siddique को गोली मारने वाला यूपी से गिरफ्तार, STF ने दबोचा। मुंबई में बीते माह एनसीपी नेता Baba Siddique की हत्या के मामले में यूपी STF ने गोली मारने वाले आरोपी शूटर को धर दबोचा है।

मुंबई क्राइम ब्रांच और यूपी STF की साझा कार्रवाई में यह बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इस शूटर को दबोचने के लिए यूपी STF और मुंबई क्राइम ब्रांच ने सही लोकेशन सर्च कर साझा ऑपरेशन चलाया। इसी में गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार शूटर का नाम शिवा बताया गया है।

यूपी की रोडवेज बस से नेपाल भाग रहा था आरोपी शूटर शिवा

यूपी STF (स्पेशल टास्क फोर्स) के अपर पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश ने यह जानकारी दी।

एडीजी यश ने बताया कि ‘दबोचे जाने के समय आरोपी शूटर शिवा नेपाल भागने की तैयारी में था। फरार गिरफ्तार बाबा सिद्दीकी का हत्यारोपी शिवा बहराइच के कैसरगंज के गंडारा गांव निवासी है। घटना के बाद वाले ही दिन उसके मूल ठिकाने की जानकारी पुलिस ने मीडिया से साझा की थी। 

शिवा लगातार अपने लोकेशन को बदल रहा था। अपने चुनिंदा साथियों के साथ आरोपी शूटर नेपाल भागने की तैयारी पूरी कर चुका था।

मुंबई क्राइम ब्रांच और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने नानपारा कोतवाली इलाके के हांड़ा बसेहरी गांव के पास से नेपाल भागने की फिराक में रोडवेज बस से अपने साथियों के साथ जा रहे शिवा व उसके चार अन्य साथियों को पकड़ा।

मुंबई क्राइम ब्रांच टीम उन्हें अपने साथ दिल्ली ले जाने की तैयारी में है और वहीं से मुंबई को रवाना होगी’।

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का आरोपी शूटर शिवा
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का आरोपी शूटर शिवा

STF और मुंबई पुलिस ने शूटर समेत पांचों को बस से उतारकर की पूछताछ

एडीजी यश ने ऑपरेशन की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि – ‘नानपारा कोतवाली के हाड़ा बसेहरी गांव के पास चार इनोवा वाहन से मुंबई क्राइम ब्रांच व एसटीएफ के जवान पहुंचे। वहीं पर नेपालगंज नानपारा मार्ग पर रोडवेज बस को रोक लिया। कुछ संदिग्ध युवकों को बस से उतारकर हांडा बसेहरी स्थित होटल में लेकर गए।

वहां सभी ने संदिग्धों से लगभग दो घंटे पूछताछ की। उसके बाद टीम सभी को अपने साथ लेकर चली गई। टीम ने पूछताछ के समय होटल के मुख्य द्वार को बंद करवा दिया और किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया गया’।

बाबा सिद्दीकी की फाइल फोटुओं के बीच में आरोपी शिवा की फोटो।
बाबा सिद्दीकी की फाइल फोटुओं के बीच में आरोपी शिवा की फोटो।

आरोपी शूटर के साथ गिरफ्तार चार अन्य भी बहराइच में उसी के गांव के ही हैं निवासी…

एडीजी अमिताभ यश ने कहा कि -‘मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों से क्या पूछताछ की, उसकी कोई जानकारी उन्हें नहीं है।

हां, शूटर शिवा को शरण देने व नेपाल भागने में मदद करने के अपराध में साझी टीम ने शिवा के ही गांव के निवासी उसके साथियों – अनुराग कश्यप, ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, आकाश श्रीवास्तव और अखिलेश प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों के पास से बैग बरामद हुए जिसमें कपड़े और मोबाइल आदि सामान रखा मिला’।

सीओ नानपारा प्रदुम्न सिंह ने बताया STF ने जिन युवकों को पकड़ा उनमें से एक बाबा सिद्दकी हत्याकांड में फरार आरोपी कैसरगंज निवासी शिवा है। वहीं उसके चार अन्य साथी भी गिरफ्तार हुए है जिन्हें मुंबई क्राइम ब्रांच टीम अपने साथ ले गई है। STF टीम में प्रभारी प्रमेश कुमार शुक्ल, उपनिरीक्षक जावेद आलम सिद्दकी आदि शामिल रहे।

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...