Advertisement
Advertisement
Advertisement

Patna में दिनदहाड़े फल व्यापारी से अपराधियों ने लूटे 6 लाख

पटना: बिहार समेत राजधानी पटना में भी अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। अपराधियों का हौसला इतना बढ़ा हुआ है कि वे न तो दिन देखते हैं न रात और न ही जगह, बस आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं और फिर निकल पड़ते हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सटे गौड़ीचक की जहां अपराधियों ने एक फल व्यापारी से दिनदहाड़े हथियार के बल पर 6 लाख रूपये लूट लिए। घटन गौड़ीचक थाना क्षेत्र के जनकपुर मोड़ के पास की है जहां घात लगाए अपराधियों ने एक फल व्यापारी से 6 लाख रूपये लूट लिए।

पीड़ित फल व्यापारी ने बताया कि वह मार्किट से पैसा का कलेक्शन कर वापस लौट रहे थे तभी जनकपुर मोड़ के पास घात लगाए अपराधियों ने हथियार के बल पर उनसे रूपये लूट लिए। अपराधियों ने फल व्यापारी के ऊपर चाकुओं से हमला भी किया। घायल हालत में फल व्यापारी गौड़ीचक थाना पहुंच कर मामले की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   हमने Nitish Kumar को बनाया, मांगें नहीं मानेंगे तो…, अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे चौकीदार-दफादार

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट
Patna Patna Patna

Patna

Commercial Advertisment

NEET PG 2026 Counselling: झारखंड के दो निजी मेडिकल कॉलेजों में...

Jharkhand NEET PG 2026 Counselling के तहत दो निजी मेडिकल कॉलेजों में ऑल इंडिया और NRI कोटे की सीटों पर दाखिला होगा। आवेदन 16...

WhatsApp New Features: अब अपने शब्दों से बनाएं Text Sticker, पढ़ते...

 WhatsApp New Features में टेक्स्ट स्टिकर के 10 डिजाइन और View Once Text Message की सुविधा आने वाली है। फिलहाल Android Beta यूजर्स के...

JTET 2026: रिजल्ट से पहले 4.85 लाख अभ्यर्थियों की OMR Sheet...

 JTET 2026 में पहली बार रिजल्ट से पहले 4.85 लाख अभ्यर्थियों की OMR Sheet ऑनलाइन जारी की गई है। परीक्षार्थी JAC की वेबसाइट पर...