Advertisment

हमने Nitish Kumar को बनाया, मांगें नहीं मानेंगे तो…, अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे चौकीदार-दफादार

पटना: अपनी मांगों को लेकर सोमवार को राजधानी पटना में बिहार राज्य दफादार चौकीदार पंचायत के बैनर तले राज्य के चौकीदार और दफादार सड़कों पर प्रदर्शन करने के लिए उतरे। प्रदर्शन के दौरान चौकीदारों ने कारगिल चौक से जेपी गोलंबर तक मार्च किया और सरकार के विरुद्ध जम कर नारेबाजी की। चौकीदारों ने सरकार पर अनदेखी करने का आरोप लगाया और कहा कि हम लोगों ने ही 2005 में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया और अगर हमारी मांगें नहीं मानी गई तो फिर इस बार विधानसभा चुनाव में हमलोग नीतीश सरकार को उखाड़ भी फेंकेंगे।

चौकीदारों ने कहा कि चौकीदार और दफादार का पद अंग्रेजों के ज़माने से है और हमलोग पुस्तों से यह काम करते आ रहे हैं। चौकीदार दफादार का जब सरकारीकरण किया गया तब भी यह प्रावधान था कि चौकीदार और दफादार के पुत्र को उसके सेवानिवृति के बाद नौकरी दी जाएगी। अब सरकार ने यह व्यवस्था खत्म कर दी है। हमारी मांग है कि राज्य सरकार एक बार फिर से चौकीदारों के आश्रितों की बहाली करे।

हम बार बार सरकार से मांग कर रहे हैं, लेकिन हमारी मांगों पर सुनवाई नहीं हो रही है। जब भी हम अपनी मांग रखते हैं तो हमें आश्वासन दिया जाता है कि हमारी मांगें पूरी की जाएगी लेकिन इस पर अब तक अमल नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगें नहीं मानी गई तो हम विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा का भी घेराव करेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   पशुपति पारस की पार्टी RLJP ने खाली किया कार्यालय, भवन निर्माण विभाग ने दिया था नोटिस

पटना से विवेक रंजन/चंदन तिवारी की रिपोर्ट
Nitish Kumar Nitish Kumar Nitish Kumar Nitish Kumar

Nitish Kumar

Highlights

Zarina Khatun Museum Ramgarh: झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर से रूबरू हुए...

Zarina Khatun Museum Ramgarh: राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के खोरठा विभाग के पोस्ट-ग्रेजुएट (तीसरे सेमेस्टर) छात्रों ने 31 जुलाई, 2026 को एक एजुकेशनल टूर के...

Pahari Mandir First Somwari 2026: पहाड़ी मंदिर में अरघा से होगा...

Pahari Mandir First Somwari 2026: सावन के पवित्र महीने के पहले सोमवार के लिए राजधानी के मशहूर पहाड़ी मंदिर में ज़ोर-शोर से तैयारियां पूरी कर...

LPG Cylinder Price: रांची में 209 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल गैस...

LPG Cylinder Price: अगस्त की शुरुआत के साथ ही, सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। 1 अगस्त से रांची समेत...