‘पुष्पा 2’ का ट्रेलर 15 की बजाय 17 को पटना में होगा लॉन्च

डिजीटल डेस्क : ‘पुष्पा 2’ का ट्रेलर 15 की बजाय 17 को पटना में होगा लॉन्च। अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म पुष्पा 2 के ट्रेलर की लॉंचिंग को लेकर असमंजस और कयासबाजी का दौर अब खत्म हो गया है। सोमवार को इस फिल्म के निर्माताओं से साफ कर दिया है कि इसका ट्रेलर रिलीज करने की तारीख 15 नवंबर नहीं बल्कि 17 नवंबर है।

यानी इस महीने की 17 तारीख को इस फिल्म का ट्रेलर आम जन के लिए उपलब्ध होगा। पुष्पा 2 के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा गया है कि  सिनेमा के सबसे बड़े त्योहार की शुरुआत से पहले धमाका होने वाला है।

पटना में 17 को अल्लू अर्जुन करेंगे ट्रेलर लॉंन्च

पुष्पा 2 के निर्माताओं की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, आगामी 17 नवंबर को पुष्पा 2 फिल्म का ट्रेलर शाम में 6 बजकर 3 मिनट पर रिलीज होगा। इस बार फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करने के लिए बिहार की राजधानी पटना को चुना गया है।

17 नवंबर को बिहार की राजधानी पटना में होने वाले एक इवेंट में ट्रेलर को रिलीज करना तय हुआ है। उसके लिए अभिनेता अल्लू अर्जुन समेत फिल्म की पूरी टीम पटना में मौजूद रहेगी और ट्रेलर से पर्दा उठाया जाएगा।

पुष्पा 2 का ट्रेलर पटना में 17 नवंबर को होगा लॉन्च
पुष्पा 2 का ट्रेलर पटना में 17 नवंबर को होगा लॉन्च

पुष्पा 2 के प्रमोशन के लिए 7 शहरों में जाएंगे अल्लू

ट्रेलर रिलीज के साथ मेकर्स फिल्म प्रमोशन के लिए अपने टूर की भी शुरुआत कर रहे हैं। इस फिल्म को प्रमोट करने के लिए अल्लू अर्जुन फिल्म की टीम के साथ 7 शहरों में जाने वाले हैं।

पटना से शुरुआत करने के बाद कोलकाता, चेन्नई, कोच्चि, बेंगलुरु, मुंबई और फिर मुंबई में इवेंट होगा। सबसे आखिर में हैदराबाद में इवेंट की प्लानिंग है।

पुष्पा 2 का ट्रेलर पटना में 17 नवंबर को होगा लॉन्च
पुष्पा 2 का ट्रेलर पटना में 17 नवंबर को होगा लॉन्च

500 करोड़ का है पुष्पा 2 का बजट, हर ओर है फिल्म पुष्पा 2 के ट्रेलर की चर्चा…

निर्माता इस फिल्म को देश की सबसे बड़ी फिल्म होने का दावा कर रहे हैं। साल 2021 में इस फिल्म का पहला पार्ट आया था, जिसे काफी पसंद किया गया था। फिल्म ने दुनियाभर से 350 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

बताया जा रहा है कि पिछले पार्ट की कमाई से ज्यादा निर्माताओँ ने दूसरे पार्ट को बनाने में पैसे खर्च कर दिए हैं। जो जानकारी छनकर सामने आई है, उसके मुताबिक, पुष्पा 2 का बजट 500 करोड़ रुपये है।

इन दिनों हर तरफ फिल्म पुष्पा 2 के ट्रेलर की चर्चा हो रही है। पहले जानकारी सामने आई थी कि इस फिल्म का ट्रेलर 15 नवंबर को रिलीज होने वाला है लेकिन कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई थी। अब सोमवार को पुष्पा 2 के निर्माताओं की ओर से आधिकारिक घोषणा के बाद स्थिति साफ है।

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी: भारत के सर्वप्रिय ‘प्रणब दा’ की...

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी : 31 अगस्त 2020 को भारत ने अपना एक महान सपूत, कुशल राजनीतिज्ञ और दूरदर्शी राजनेता खो दिया था।...

प्रिंसेस डायना: दिल की रानी से लेकर पेरिस की उस खौफनाक...

1 जुलाई 1961 को इंग्लैंड के सैंड्रिंघम में जन्मी डायना फ्रांसेस स्पेंसर (प्रिंसेस डायना) का शुरुआती जीवन ब्रिटिश कुलीन वर्ग के बीच बीता। वे...

बाढ़ में चार मजदूरों की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप; बिहार...

पटना का बाढ़ शराब कांड — शराबबंदी के नाम पर सामाजिक त्रासदी, प्रशासनिक विफलता और सियासी जवाबदेही 1. घटना की जमीनी सच्चाई और जांच...