नवादा: जिले के बोधगया के एक बालिका गृह में यौनशोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया। बालिका के साथ वहां के मेंटल रूम में ही कई बार दरिंदगी हुई। बालिका ने वही के कर्मचारियों पर कई आरोप लगाए। बता दे की नवादा सिविल कोर्ट के आदेश पर किशोरी को बोधगया के सक्सेना मोड़ स्थित बालिका गृह में रखा गया था। वह 13 जुलाई से 10 अगस्त तक बालिका गृह में रही। बताया गया की प्रत्येक रात में भोजन के बाद दूध में नशीला पदार्थ दिया जाता था, जिससे वह बेहोश हो जाती थी। सुबह होश में आने पर उसके शरीर में दर्द रहता था और कपड़े भी अस्त-व्यस्त होते थे। पीड़िता ने बताया कि जब इसकी शिकायत मैडम से की तो उसे धमकाया गया और रात में बाहर भेजने की बात कही। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके साथ रहने वाली चार अन्य लड़कियों के साथ भी ऐसी ही घटना हुई है। इस मामले में जिला बाल संरक्षण इकाई गया के सहायक निदेशक दिवेश कुमार ने बताया कि बोधगया बालिका गृह में सभी तरफ सीसीटीवी लगे हैं और मामले की जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।

Advertisment
बालिका गृह में यौनशोषण का सनसनीखेज मामला आया सामने, मेंटल रूम में ही कई बार दरिंदगी की घटना को दिया अंजाम
Jharkhand Student Protest:JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन पर हेमंत सोरेन का बड़ा...
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्र आंदोलन पर कहा कि सरकार ने छात्रों की आवाज सुनी है। मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई होगी...
Hemant Soren Student Protest: JPSC-JSSC आंदोलन में बवाल के बाद हेमंत...
Hemant Soren Student Protest, रांची: JPSC और JSSC परीक्षाओं में सुधार की मांग कर रहे उम्मीदवारों द्वारा सोमवार को विधानसभा का घेराव किए जाने...
Jharkhand Examination Reform Mission 2026:हेमंत सोरेन का Students के नाम संदेश,...
हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सुझाव देने की अपील की है। सरकार ने सुझाव पोर्टल शुरू...

















