गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया सुल्तानगंज, बीच सड़क पर युवक को मारी गोली

सुल्तानगंज : भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के पास आज यानी मंगलवार की सुबह घाट रोड के मुख्य गेट के समीप एक युवक को गोली मारे जाने की घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। घायल युवक की पहचान यादव टोली वार्ड नंबर-4 निवासी दिनेश यादव के 20 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है। इस घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल युवक को सुल्तानगंज के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की स्थिति को नाजुक देखते हुए उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस घटना का कारण आपसी रंजिश बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि गांव का ही उसके दोस्त विशाल कुमार सोनू कुमार को गोली मारी है। हालांकि इस घटना से संबंधित जानकारी देने में पुलिस परहेज कर रही है। घायल युवक को अपराधियों ने सिर के पीछे के भाग में गोली मारी है जो उसकी गंभीर स्थिति का संकेत देती है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है और संभावित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़े : गोविंदपुर गांव स्थित बगीचे में बांस के पेड़ से लटका मिला युवक का शव

यह भी देखें :

विभूति सिंह और श्वेताबंर झा की रिपोर्ट

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...