Advertisment

पैक्स अध्यक्ष के नॉमिनेशन में उमड़ा जनसैलाब, जीत का किया दावा

नवादा : नवादा जिला के कौवाकोल प्रखंड में पैक्स अध्यक्ष एवं सदस्यों का नॉमिनेशन चल रहा है। जिसका दूसरा दिन आज नवाडीह पंचायत के वर्तमान पैक्स अध्यक्ष अभय कुमार ने भी अपना नॉमिनेशन फॉर्म दाखिल किया। बता दें कि नवाडीह फैक्स के वर्तमान अध्यक्ष अभय कुमार विगत दो टर्म से अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होते आ रहे हैं। तीसरी बार भी अपना नामांकन आज दाखिल करवाई, जिसमें सदस्यों और ग्रामीण जनता का भरपूर आशीर्वाद मिला। नामांकन के उपरांत अध्यक्ष ने बताया कि विगत दो बार से जनता का आशीर्वाद प्राप्त होते आ रहा है। इस बार भी आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि जनता मुझ पर भरोसा करेंगी और अपना आशीर्वाद जरूर देगी।

नामांकन के दौरान मौके पर श्याम देव नारायण सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, रामधुनी कुमार, संजय कुमार, कौशल्या देवी, सीमा देवी, कांति देवी, सरोज कुमार, सुबोध प्रसाद सिंह, राजेंद्र यादव, गोपालपूर तूफानी यादव, पूर्व मुखिया उमेश प्रसाद, पूर्व मुखिया रंजीत कुमार उर्फ मुन्ना जी, पूर्व चेयरमैन नवादा को-ऑपरेटिव संजय कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि कौवाकोल मनोहर पासवान, अयोध्या पासवान, शंभू मेहता, रमेश कुमार, सरपंच कविय देवी, गुरु चरण पासवान और अरविंद कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण जनता मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : RJD के पंचायत अध्यक्ष को पैसे वितरण करते ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौपा

यह भी देखें :

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए ट्रिपल टेस्ट की...

झारखंड में संभावित पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी शुरू हो गई है। ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी राज्य...

Ranchi Theft Case: पंडरा के डार्लिंग आर्केड चोरी मामले में दूसरे...

रांची के पंडरा स्थित डार्लिंग आर्केड अपार्टमेंट में 20 लाख के जेवर और नकदी चोरी मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। बिहार...

CAT 2026 Registration: तीन अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, 29 नवंबर...

CAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन तीन अगस्त से शुरू होगा। परीक्षा 29 नवंबर को होगी। जानें आवेदन तिथि, शुल्क, एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्रों...