Jharkhand Assembly Election : विष सरमा बनकर जहर उगल रहे हैं हिमंता-दीपांकर भट्टाचार्य का बड़ा आरोप…

Jharkhand Assembly Election

Giridih : गिरिडीह धनवार विधानसभा के भाकपा माले प्रत्याशी राजकुमार यादव के पक्ष में मंगलवार को माल्डा हाई स्कूल मैदान में विशाल चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में मुख्य रूप से भाकपा माले पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, बिहार के काराकाट सांसद राजा राम सिंह और पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित थे। जनसभा में भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने भाजपा के खिलाफ जमकर हमला बोला।

ये भी पढ़ें-Hazaribagh : नागालैंड से चुनाव कराने आए IRB जवान सड़क दुर्घटना में घायल, स्थिति गंभीर… 

Jharkhand Assembly Election : देश में कॉरपोरेट लूट मची है

उन्होंने कहा कि भाजपा बाबा साहब के संविधान पर लगातार हमला करने का काम कर रही है। देश में निजीकरण के बाद अब अडाणी करण हो रहा है। अडाणी अंबानी के हाथों रेल, जहाज सब बेचा जा रहा है। देश में कॉरपोरेट लूट मची है। झारखंड में चुनाव के समय भाजपा ने हिमंता बिस्वा सरमा को यहां चुनाव कार्य में लगाया है। लेकिन वे विष सरमा बनकर जहर उगल रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Ranchi : चुनाव आयोग पर जमकर बरसे सुप्रियो कहा-चुनाव मत कराइए सीधे सर्टिफिकेट ही दे दीजिए… 

वे झारखंड में जहर लेकर घुसपैठ किए हैं। लोगों को धर्म के नाम पर लड़ाया जा रहा है। भाजपा के शासनकाल में जमीन छीनने का काम हो रहा था और भाजपा के नेता कहते हैं कि यहां भाजपा की सरकार बनी तो पलायन पर रोक लगेगा।
लेकिन भाजपा शासित गुजरात, मध्यप्रदेश शासित राज्यों में लोग विदेशों में पलायन कर रहे हैं।

गिरिडीह से सागर गुप्ता की रिपोर्ट—

Prashant Kishor News: जेपी आंदोलन का जिक्र कर प्रशांत किशोर ने...

Prashant Kishor News, सहरसा: जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शिक्षा में सुधार, पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दों पर चल रहे आंदोलन...

Bihar Education Schemes: बिहार के सरकारी स्कूलों को मिलेगी नई सुविधा?...

Bihar Education Schemes, पटना: बिहार में शिक्षा विभाग से जुड़ी लंबित योजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए विभाग ने सख्त रुख अपनाया...

Anant Singh Neeraj Kumar Clash: अनंत सिंह की ‘पुदीना पॉलिटिक्स’ से...

Anant Singh Neeraj Kumar Clash, पटना: बिहार की राजनीति में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव अब अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच...