Dhanbad में मिथुन चक्रवर्ती ने कहा-राजनीति नहीं, मनुष्य नीति करता हूं, मेरे बयानों को काटछांट कर पेश किया गया…

Dhanbad : धनबाद में विधानसभा चुनाव को लेकर स्टार वार शुरू हो गया है। पार्टियां अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं। इस चुनाव में अब नेता के साथ अभिनेता की भी एंट्री हो चुकी है। मंगलवार को बीजेपी के समर्थन में वोट मांगने पहुंचे बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने धनबाद में मीडिया से बात की और लोगों से बीजेपी के लिए समर्थन की अपील की। इसके बाद वह निरसा के कलिया सोल में भाजपा प्रत्याशी अपर्णा सेन गुप्ता के लिए एक जनसभा को संबोधित किया और बीजेपी के पक्ष में वोट मांगा।

ये भी पढ़ें-Hazaribagh : नागालैंड से चुनाव कराने आए IRB जवान सड़क दुर्घटना में घायल, स्थिति गंभीर… 

Dhanbad : आदिवासियों के विकास के लिए परिवर्तन बेहद जरूरी है

वहीं मीडिया से बात करते हुए मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि राजनीति नहीं, मनुष्य नीति करता हूं। झारखंड के आदिवासियों के विकास के लिए परिवर्तन बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों के मुद्दों को समझता हूं, क्योंकि खुद उनके बीच काम कर चुका हूं और उनकी संस्कृति से गहराई से जुड़ा हूं। आगे उन्होंने कहा कि झारखंड में प्रगति के लिए परिवर्तन अनिवार्य है और बीजेपी ही इस परिवर्तन को संभव बना सकती है ताकि राज्य में विकास की नई राह खुल सके।

ये भी पढ़ें- Ranchi : चुनाव आयोग पर जमकर बरसे सुप्रियो कहा-चुनाव मत कराइए सीधे सर्टिफिकेट ही दे दीजिए… 

पिछले दिनों उनके बयान पर मचे बवाल पर उन्होंने सफाई दी और कहा कि उन्होंने कभी किसी धर्म, सम्प्रदाय के खिलाफ कुछ नहीं कहा वो सभी रिलीजन का सम्मान करते हैं। उनके बयान को काट-छांटकर पेश किया गया। दरअसल एक शख्स ने धमकी दी थी कि वह 70% हिंदुओं को भागीरथी में काटकर बहा देगा।

धनबाद से राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट—

NTA New Rules 2027: जेईई मेन आवेदन में लाइव फोटो अनिवार्य,...

NTA वर्ष 2027 से प्रवेश परीक्षाओं की आवेदन प्रक्रिया में बदलाव की तैयारी कर रहा है। जेईई मेन में लाइव फोटो, आधार सत्यापन, फिंगरप्रिंट...

JPSC Scam: चचेरे भाई को पास कराने के लिए 20 लाख...

 JPSC भर्ती धांधली मामले में CID जांच के दौरान चचेरे भाई को पास कराने के लिए 20 लाख की कथित डील और पूर्व चेयरमैन...

JPSC Scam: पतंजलि IAS एकेडमी के संचालक संजीत कुमार को झटका,...

 झारखंड में JPSC भर्ती परीक्षा धांधली मामले में पतंजलि IAS एकेडमी के संचालक संजीत कुमार की नियमित जमानत याचिका खारिज। CID के अनुसार, 119...