‘NDA के साथ है तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद’

मुजफ्फरपुर : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल आज मुजफ्फरपुर पहुंचे और तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी अभिषेक झा के नामांकन सह आशीर्वाद सभा में शामिल हुए। इस सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा करते हुए कहा कि देवतुल्य जनता-जनार्दन का उत्साह बता रहा है कि उन्होंने एनडीए को जीत दिलाने का मन बना लिया है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सांसद संजय झा और जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सहित कई मंत्री मंच पर उपस्थित थे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि सही अर्थों में बिहार के विकास की कहानी 2005 से शुरू हुई है। इसके पहले बिहार के बदहाली की चर्चा देश और दुनिया मे चर्चित थी। उन्होंने कहा कि राजद के शासनकाल में समाज और धर्म के लोगों को इस तरह बांटा गया कि उस दौर में न केवल साम्प्रदायिक दंगे हुए, बल्कि जातीय दंगे और नरसंहारों की आग में पूरा बिहार जलता रहा। उद्योग के नाम पर अपहरण उद्योग पनपा। उन्होंने कहा कि जब बिहार में एनडीए की सरकार जब आई तो बिहार में विकास की कहानी शुरू हुई। गांव-गांव तक बिजली पहुंच गई तो लालटेन की जरूरत समाप्त हो गई।

यह भी देखें :

उन्होंने कहा अब बिहार के लोग कभी भी राजद को सत्ता तक नहीं पहुंच पाएगी। लोकसभा चुनाव के परिणाम में यह साबित कर दिया कि राजद का ग्राफ अब गिर गया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की आज राजनीतिक दुकानदारी बंद हो गई है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में कानून का राज है। अपराधी अपराध करने के बारे में सोच नहीं सकता और जो करता है उसे उसकी सजा भी मिलती है। उन्होंने इस आशीर्वाद सभा मे आये लोगों का आभार जताते हुए कहा कि लोगों का यह उत्साह बताता है कि लोग एनडीए के साथ हैं।

यह भी पढ़े : JDU प्रत्याशी अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA का शक्ति प्रदर्शन

Bihar Topper Award 2026: बिहार के 168 मेधावी छात्रों का सम्मान,...

Bihar Topper Award 2026: बिहार सरकार की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 168 मेधावी...

Bihar Panchayat Training: पंचायतों में कामकाज होगा और बेहतर? बिहार में...

Bihar Panchayat Training: गांवों का विकास केवल सड़क, नाली, भवन और दूसरी योजनाओं के निर्माण तक सीमित नहीं है। विकास को सही दिशा तब...

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में बदलेंगे कारोबार और भवन...

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में व्यापार करना आसान बनाने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल करने की दिशा में चल रहे सुधारों की...