2 पटाखा दुकान में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी

सुल्तानगंज : भागलपुर जिले के सुल्तानगंज से इस वक्त की बड़ी खबर है। जहां चौक बाजार के पास बुधवार की सुबह लगभग दो बजे दो पटाखा दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आग इतनी भयावह थी कि लोग इधर उधर भागने लगे। घटना की सूचना ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर दो छोटी दमकल गाड़ी पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। घटनास्थल पर थानाध्यक्ष प्रिय रंजन सहित पुलिस की कई टीम पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।

ग्रामीणों के सहयोग से पटाखा दुकान में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस घटना से आसपास के दुकानों में आग लगने की संभावना को देखते हुए थानाध्यक्ष प्रिय रंजन एंव नगर सभापति राज कुमार गुड्डू ने दमकल की दो बड़ी गाड़ी मौके पर बुलाकर आग पर काबू करने की कोशिश की। जिले के दमकल वाहन एवं नगर परिषद सुलतानगंज के दो पानी टैंकर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में दो पटाखा दुकान जिसमें चुडी भंडार एंव कृषि स्टोर के लगभग सभी समान जल गए। दुकानदारों का कहना है कि लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। इस घटना से पटाखा दुकान के संचालक मिट्टु चौधरी और पंकज चौधरी के परिवार दहशत में है। आग की घटना से बिजली विभाग के 11 हजार तार जलकर छतिग्रस्त हो गया। बिजली विभाग के टीम ने बिजली काटकर बिजली तार को बचाया। पुलिस पूरे घटना को लेकर छानबीन में जुट गई है।

यह भी पढ़े : आरा में कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग

यह भी देखें :

श्वेतांबर कुमार झा की रिपोर्ट

Bihar Industrial Investment: बिहार में उद्योगों को मिली नई रफ्तार, BIADA...

Bihar Industrial Investment, पटना: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) ने राज्य में औद्योगिक गतिविधियों और निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में 12...

Bihar Gandak River Flood Relief: गंडक के उफान से 6 जिलों...

Bihar Gandak River Flood Relief: नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बिहार की गंडक नदी खतरे के निशान से...

Gandhi Jayanti 2026: कलकत्ता पब्लिक स्कूल में गांधी और शास्त्री जयंती...

Gandhi Jayanti 2026: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती (2 अक्टूबर) के पावन अवसर पर कलकत्ता पब्लिक...