Advertisment

तरारी विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतदान शुरू, लोग लाइन में लगकर कर रहे वोटिंग

आरा : तरारी विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। तरारी विधानसभा में 332 बूथों पर मतदान हो रहा। जो शाम छह बजे तक चलेगा। तरारी विधानसभा के 332 बूथों में 181 बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया है। वहीं, 166 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। इस विधानसभा क्षेत्र में 3 लाख 8 हजार 907 मतदाता है। इसमें 1,63,278 पुरुष और 1,45,625 महिला और 4 अन्य मतदाता हैं। PWD मतदाता 3105 हैं। मतदान केंद्रों की संख्या सबसे कम पीरो प्रखंड में 85, सबसे अधिक तरारी प्रखंड में 148 और शहर प्रखंड में 99 है। जिसमें शहरी क्षेत्र में 28 और ग्रामीण इलाके में 304 है

चुनाव संपन्न कराने को लेकर 43 सेक्टर दंडाधिकारी, 15 जोनल दंडाधिकारी, सात सब सुपर जोनल दंडाधिकारी और दो वरीय दंडाधिकारी तैनात रहेंगे। शिकायत के लिए जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06182- 248702 और निर्वाचन पदाधिकारी के स्तर पर गठित नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06182- 223301 है। तरारी विधानसभा में हो रहे हैं उपचुनाव में 1909 सेवा मतदाताओं में से ETBPS के माध्यम से अब तक कुल 34 डाक मतपत्र प्राप्त हुए हैं। वहीं, पोस्ट बैलेंस से 85 से अधिक उम्र के 10 और पांच दिव्यांग मतदाताओं ने वोटिंग की है।

यह भी देखें :

जिला प्रशासन ने पीरो के पुष्पा उच्च विद्यालय में बना महिला आदर्श बूथ बनाए गए है। यहां सभी मतदान कर्मी महिला रहेगी। सभी बूथों पर पीने के पानी से लेकर शौचालय और लाइट समेत मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई है। उपचुनाव को लेकर बूथों पर CISF की आठ कंपनियों के अर्धसैनिक बल के 800 जवान तैनात रहेंगे। निष्पक्ष चुनाव को लेकर SP की ओर से सात बाइक पार्टी बनाई गई है। इन सभी में पांच-पांच बाइक पर दो-दो जवान सवार रहेंगे। हर दल में पांच बाइक पर कुल 10 जवान रहेंगे। चुनाव को लेकर कल 69 लोगों पर सीसीए की कार्रवाई की गई है। 14 अवैध हथियार जब्त किए गए हैं।

बेरोजगारी और विकास के नाम पर हमलोग आज कर रहे हैं मतदान – तबस्सुम खातून

वहीं पीरो प्रखंड की पीरो मिल्की मोहल्ला निवासी तबस्सुम खातून ने कहा कि बेरोजगारी और विकास के नाम पर हमलोग आज मतदान कर रहे हैं। पीरो में रेफरल एवं पीएचसी अस्पताल हैं। लेकिन सिर्फ नाम के हैं यहां कोई उपचार नहीं होता है। हमारे क्षेत्र में 25 प्रतिशत विकाश के काम हुए और 75 प्रतिशत बाकी है। उन्होंने कहा कि हम अपने मोहल्ले वासियों से अपील करते हैं कि बेरोजगारी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य को दुरुस्त करने के लिए घर से निकले और अपना मतदान किया।

Ara Ele 1 1 22Scope News
बेरोजगारी और विकास के नाम पर हमलोग आज कर रहे हैं मतदान – तबस्सुम खातून

बूथ पर मारपीट नहीं, गांव में हुआ था विवाद – एसपी श्री राज

वहीं भोजपुर एसपी श्री राज ने बताया कि बूथ पर मारपीट नहीं हुई है। गांव में विवाद हुआ था। वोटिंग में कोई समस्या नहीं है, सब कुछ नोर्मल है। बताया जा रहा है कि एक विशेष पार्टी को वोट देने को लेकर विवाद हुआ है। फिलहाल इस घटना की जानकारी मिलते ही पीरो के एसडीपीओ कृष्ण कुमार सिंह समेत कई थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

Ara SP 22Scope News
बूथ पर मारपीट नहीं, गांव में हुआ था विवाद – एसपी श्री राज

पीरो के एसडीपीओ कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। हिंसक झड़प में घायल हुए शख्स को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस घटना के बाद गांव में काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही, जिसको लेकर वोटिंग भी कुछ देर तक प्रभावित हुआ है। चार सीटों पर सुबह 11 बजे तक कुल 22.28 फीसदी वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा बेलागंज में 24.81 मतदान हुआ। बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है, ऐसे में 12 लाख से ज्यादा वोटर्स एक साल के लिए चार विधायक चुन रहे हैं। जिसके लिए 38 कैंडिडेट्स मैदान में हैं।

यह भी पढ़े : विधानसभा उपचुनाव : बिहार की 4 सीटों पर वोटिंग जारी

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Siwan: मुफ्त बिजली योजना पर प्रशासन सख्त,...

PM Surya Ghar Yojana Siwan: सिवान में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' को सही ढंग से लागू करने के लिए डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर की...

Assam Flood Relief Reliance Foundation: बाढ़ प्रभावितों के लिए रिलायंस फाउंडेशन...

Assam Flood Relief Reliance Foundation: रिलायंस फाउंडेशन ने ऊपरी असम में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...