आरा : तरारी विधानसभा में हो रहे उपचुनाव के तहत बुधवार यानी 13 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों ने विधिवत योगदान कर लिया। पीरो के बीएसएस काॅलेज बचरी में सभी मतदान कर्मियों को नियमानुसार योगदान कराया गया। तरारी उपचुनाव के लिए विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 331 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें से पीरो में 85, तरारी प्रखंड में 147 और सहार प्रखंड में 99 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए 33 मतदान दल के अतिरिक्त सुरक्षित मतदान दल भी गठित किया गया है।
भोजपुर के डीएम तनय सुल्तानिया और एसपी राज लगातार निगाह रखे हुए हैं। पिरो में सभी कर्मियों को ट्रेनिंग भी दी गई और ईवीएम मशीन मतदान केंद्रों पर भेजा गया। प्रत्येक मतदान दल में पीठासीन पदाधिकारी के अतिरिक्त पांच अन्य मतदान कर्मी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। आरा कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया है। चुनाव में सीधी टक्कर भाजपा और इंडिया महागठबंधन के प्रत्याशी में है।
यह भी पढ़े : तरारी विधानसभा उपचुनाव का प्रचार-प्रसार थमा, DM ने कहा- सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
यह भी देखें :
नेहा गुप्ता की रिपोर्ट



















