विधानसभा चुनाव: कोडरमा में 11 बजे तक 31.10 प्रतिशत हुआ मतदान

कोडरमा. विधानसभा चुनाव के पहल चरण की वोटिंग जारी है। सुबह 11 बजे तक कोडरमा में 31.10 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं पहले चरण में झारखंड में सुबह 11 बजे तक कुल 29.31 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

कोडरमा में इनके बीच मुकाबला

कोडरमा में इस बार एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार नीरा यादव और इंडिया ब्लॉक की ओर से राजद उम्मीदवार सुभाष यादव के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में भी कमोबेश यही स्थिति देखने को मिली थी। हालांकि इसमें नीरा यादव ने जीत हासिल की थी। इस सीट पर ग्रामीण क्षेत्र के मतदाता जिनका साथ देंगे, उनके जीतने की संभावना अधिक दिख रही है।

पहले चरण में यहां-यहां हो रहा मतदान

बता दें कि, झारखंड में पहले चरण में 43 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। इनमें कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसांवा, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, विशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटेनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा, भवनाथपुर शामिल है।

झारखंड में दो चरण में विधानसभा चुनाव

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहा है। पहले चरण में आज वोटिंग हो रही है, जबकि दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। इस चुनाव का परिणाम 23 नवंबर को आएगा।

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...