Advertisment

हरियाणा से दरभंगा जा रही बस से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

गोपालगंज : उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा से दरभंगा जा रही दो बसों की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में महंगी विदेशी शराब जब्त की। इन बसों से शराब की तस्करी की जा रही थी। जिसका खुलासा तब हुआ जब उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा कुचायकोट के बलथरी चेक पोस्ट पर बिहार में आने वाली बसों की तलाशी ली। बस के पार्सल पैकिंग और स्टील के रिंग में शराब को छुपा कर रखा गया था। जब पार्सल को खोला गया तब इस पार्सल में कई बोतल महंगी विदेशी शराब जब्त की गई। उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार के मुताबिक इस शराब को गुड़गांव से बिहार लाए जा रहा था। जिसका बिल्टी मुजफ्फरपुर तक के लिए बनाया गया था। लेकिन शराब की डिलीवरी दरभंगा में करनी थी।
इस मामले में चार लोगों गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद विभाग द्वारा गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर रही है। बहरहाल दोनों बसों को सीज कर लिया गया है

पूर्व मध्य रेल द्वारा पार्सल भाड़े में भारी छूट

Jharkhand Student Protest:JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन पर हेमंत सोरेन का बड़ा...

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्र आंदोलन पर कहा कि सरकार ने छात्रों की आवाज सुनी है। मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई होगी...

Hemant Soren Student Protest: JPSC-JSSC आंदोलन में बवाल के बाद हेमंत...

Hemant Soren Student Protest, रांची: JPSC और JSSC परीक्षाओं में सुधार की मांग कर रहे उम्मीदवारों द्वारा सोमवार को विधानसभा का घेराव किए जाने...

Jharkhand Examination Reform Mission 2026:हेमंत सोरेन का Students के नाम संदेश,...

 हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सुझाव देने की अपील की है। सरकार ने सुझाव पोर्टल शुरू...