Advertisment

‘आजकल CM हर किसी का पैर छू रहे’, तेजस्वी ने सीएम नीतीश को लेकर कहा…

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दरभंगा में एम्स का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दरभंगा में आयोजित एक कार्यक्रम में दरभंगा एम्स का शिलान्यास रखा। इस दौरान उन्होंने कई अन्य सौगात भी बिहार को दी। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई मंत्री और दिग्गज नेता मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान अचानक नीतीश कुमार ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पैर छू कर आशीर्वाद लेने की कोशिश की।

हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री का पैर छूते उससे पहले ही पीएम ने सीएम का हाथ पकड़ लिया और रोक दिया। पीएम का पैर छूने की कोशिश पर अब बिहार में राजनीति भी शुरू हो गई है। सबसे पहले बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी। तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री आजकल हर किसी का पैर छू रहे हैं। वे जब एक अधिकारी का पैर छू लेते हैं तो प्रधानमंत्री का पैर छूने में कौन सी बड़ी बात हो गई। वहीं तेजस्वी यादव ने बुलडोजर एक्शन को सुप्रीम कोर्ट के द्वारा गलत बताये जाने पर तेजस्वी यादव ने कहा इस पर अब भाजपा वालों से सवाल पूछना चाहिए।

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव के दौरान भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पैर छुआ था और बीते दिनों भाजपा के वरिष्ठ नेता आर के सिन्हा का भी पैर छू कर आशीर्वाद लिया था। अब एक बार फिर सीएम ने दरभंगा में एम्स के शिलान्यास के दौरान प्रधानमंत्री मोदी का पैर छूने की कोशिश की।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Voting के दौरान शराब की तस्करी, कैमूर पुलिस ने भारी मात्रा में जब्त किया शराब

पटना से महीप राज की रिपोर्ट
CM CM CM

CM

Highlights

Jharkhand Weather Update: अगले 7 दिनों तक बारिश के आसार, अगस्त...

 रांची में अगले सात दिनों तक बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगस्त में मानसून कमजोर रह सकता है और बारिश बंगाल...

Zarina Khatun Museum Ramgarh: झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर से रूबरू हुए...

Zarina Khatun Museum Ramgarh: राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के खोरठा विभाग के पोस्ट-ग्रेजुएट (तीसरे सेमेस्टर) छात्रों ने 31 जुलाई, 2026 को एक एजुकेशनल टूर के...

Pahari Mandir First Somwari 2026: पहाड़ी मंदिर में अरघा से होगा...

Pahari Mandir First Somwari 2026: सावन के पवित्र महीने के पहले सोमवार के लिए राजधानी के मशहूर पहाड़ी मंदिर में ज़ोर-शोर से तैयारियां पूरी कर...