भागलपुर: भागलपुर में बेख़ौफ़ अपराधी हथियार के बल पर एक मछुआरे का अपहरण करने पहुंचे थे जिसे पुलिस ने हथियार समेत दबोच लिया। मामला सबौर थाना क्षेत्र की है जहां 11 अपराधी हथियार के बल पर एक व्यक्ति का अपहरण करने पहुंचे थे। इसी दौरान मामले की सूचना पुलिस को लग गई जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत को बरामद किया और 11 अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।
मामले में एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि सबौर थाना क्षेत्र में जलकर के विवाद में कुछ अपराधियों ने एक मछुआरे का अपहरण कर लिया। इस दौरान पुलिस को मामले की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत को बरामद कर लिया। पुलिस ने 11 अपराधियों को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने तीन कट्टा, 11 कारतूस और एक गोली का पैकेट, दो दबिया और आठ मोबाइल बरामद किया है। पुलिस गिरफ्तार सभी अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- अपराधियों ने CSP संचालक को मारी गोली, मौत…
भागलपुर से विभूति सिंह की रिपोर्ट
Kidnap Kidnap
Kidnap
Highlights


