अपराधियों ने CSP संचालक को मारी गोली, मौत…

पूर्वी चंपारण: पूर्वी चंपारण में बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक को गोली मार दी। घायल हालत में स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के पशुरामपुर चौक के पास की है। घटना के बाद मौके पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

मिली जानकारी के अनुसार सीएसपी संचालक राहुल कुमार पशुरामपुर चौके के समीप छः महीने पहले ही एसबीआई का सीएसपी खोला था। प्रत्येक दिन की तरह वह बुधवार को भी अपने सीएसपी में बैठा था तभी बाइक सवार दो अपराधी आये और सीएसपी संचालक को गोली मार कर भाग निकले। बदमाशों ने सीएसपी संचालक को दो गोली मारी है। गोली की आवाज सुन कर आसपास के लोग दौड़े और जख्मी हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के मां रविंद्र सिंह ने बताया कि उसका किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, वह सभी लोगों के दुःख सुख में खड़ा रहता था। उन्होंने कहा कि अपराधियों ने उसे गोली क्यों मारी यह बात समझ नहीं आ रहा। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

मामले में एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि प्रशिक्षु डीएसपी शिप्रा राजपूत के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। मौका ए वारदात को देखने से प्रतीत हो रहा है कि अपराधियों ने कोई लूटपाट नहीं की है, यह आपसी विवाद और दुश्मनी का मामला प्रतीत हो रहा है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   East Champaran में दामाद ने ससुर पर किया कुल्हाड़ी से हमला, मौके पर हुई मौत

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

CSP CSP CSP CSP

CSP </span

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार बनेगा इंडस्ट्री हब! मुजफ्फरपुर में लेदर...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल औद्योगिक क्षेत्र में मेगा लेदर,...

Bhagalpur Katihar Special Trains: भागलपुर, कटिहार, मुंगेर और खगड़िया के यात्रियों...

Bhagalpur Katihar Special Trains: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर से कटिहार और कटिहार से भागलपुर के बीच स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की...

Bihar Rabi Maha Abhiyan 2026: किसानों को अनुदान, आधुनिक यंत्र और...

Bihar Rabi Maha Abhiyan 2026: बिहार में रबी फसलों की वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वासंतिक (रबी) महाअभियान-2026...