डोमिनिका का पीएम मोदी को अपना सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान देने का ऐलान

डिजीटल डेस्क : डोमिनिका का पीएम मोदी को अपना सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान देने का ऐलान। डोमिनिका सरकार ने अपना सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर इसी महीने भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदान करने की घोषणा की है।

यह पुरस्कार कोविड-19 महामारी के दौरान डोमिनिका के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के योगदान और दोनों देशों के बीच साझेदारी को मजबूत करने के प्रति उनके समर्पण को मान्यता देने के लिए दिया जा रहा है।

यह पुरस्कार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और सूचना प्रौद्योगिकी में डोमिनिका के लिए भारत के समर्थन के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर जलवायु लचीलापन-निर्माण पहल और सतत विकास को बढ़ावा देने में उनकी भूमिका को भी मान्यता देगा।

डोमिनिका को भारत ने भेजी थी एस्ट्राजेनेका कोविड-19 वैक्सीन की खेप

कोरोना काल में भारत ने हर जरूरतमंद के लिए मदद का हाथ बढ़ाया था। पीएम मोदी ने अमेरिका समेत 150 देशों को मदद करते हुए दवाइयों की खेप भेजी थी। उसी क्रम में डोमिनिका भी था। अब डोमिनिका सरकार ने कहा है कि डोमिनिका राष्ट्रमंडल इस महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार ‘डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर’ प्रदान करेगा।

डोमिनिकन प्रधानमंत्री के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि डोमिनिका राष्ट्रमंडल के अध्यक्ष सिल्वेनी बर्टन 19 से 21 नवंबर तक गुयाना के जॉर्जटाउन में होने वाले आगामी भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन के दौरान यह पुरस्कार प्रदान करेंगे।

बयान में यह भी कहा गया है कि फरवरी 2021 में पीएम मोदी ने डोमिनिका को एस्ट्राजेनेका कोविड-19 वैक्सीन की 70,000 खुराकें प्रदान कीं और यह एक उदार उपहार था जिसने डोमिनिका को अपने कैरेबियाई पड़ोसियों को समर्थन बढ़ाने में सक्षम बनाया।

प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट के हवाले से कहा गया है कि – ‘यह पुरस्कार डोमिनिका के साथ प्रधानमंत्री मोदी की एकजुटता को दर्शाता है। पीएम मोदी डोमिनिका के लिए एक सच्चे साथी रहे हैं, खासकर वैश्विक स्वास्थ्य संकट के बीच हमारी जरूरत के समय में’।

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...