Advertisment

Lok Sabha Election में ढाई करोड़ का खाना खा गए कर्मी, बिल देख कर खा जायेंगे चक्कर…

पटना: ये तो अपने सुना होगा कि चुनाव करवाने में सरकार का करोड़ों रूपये खर्च होता है लेकिन राजधानी पटना से ऐसी खबर सामने आई है जिसे जानने के बाद आप भौंचक रह जायेंगे। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के दौरान पटना में करीब बीस हजार कर्मियों ने करीब ढाई करोड़ का खाना खा लिया। इस मामले की जानकारी तब हुई जब पटना के जिलाधिकारी ने चुनाव खर्च के बिल विपत्र की जांच करवाई। जाँच में पता चला कि पटना में चुनाव ड्यूटी में लगे एक कर्मी प्रतिदिन करीब दस प्लेट खाना खाते थे।

पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर के निर्देश पर एडीएम आपूर्ति के नेतृत्व में तीन अधिकारियों की टीम ने बिल विपत्रों की जांच की तो बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा सामने आया है। जांच करने वाले अधिकारियों की मानें तो चुनाव के दौरान पटना में एक कर्मी के नाम प्रतिदिन करीब दस प्लेट भोजन का बिल लगाया गया है जबकि एक सौ लोगों की क्षमता वाली जगहों पर 80 से 90 बल्ब और पंखे भी लगाए गए थे।

दरअसल लोकसभा चुनाव के दौरान पटना में चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों के लिए भोजन आपूर्ति का जिम्मा तीन कंपनी को दिया गया था। तीनो कंपनी के मूल बिल विपत्र के अनुसार करीब 18 करोड़ रूपये भोजन, चाय और नाश्ता पानी में खर्च हुए थे जबकि प्रशासन की जांच में यह खर्च 2.49 करोड़ दिखाया या है। जांच टीम ने बिल विपत्र के साथ ही चुनाव कार्य स्थल का भी दौरा किया और जांच की। मामले की जांच में निकल कर सामने आया कि चुनाव के दौरान कर्मियों के पीछे खर्च का लगाया गया बिल फर्जी है।

यह मामला तब निकल कर सामने आया जब चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों के बैठने वाले जगहों पर खर्च के बिल में गड़बड़ी पायी गई। दरअसल जांच करने वाले अधिकारी जब जांच कर रहे थे तो सामने आया कि जिस जगह पर 100 लोगों के बैठने का जगह है वहां के लिए 80-90 बल्ब पंखे का बिल लगाया गया है।

इस गड़बड़ी की आशंका के बाद जिलाधिकारी ने अन्य खर्चों की भी जांच करवाई और तब जा कर यह पता चला कि बीस हजार कर्मियों के खाने का खर्च 18 करोड़ रूपये की जगह 2.49 करोड़ रूपये का बिल लगाया गया था। जांच के दौरान कंपनियों की तरफ से दिए गए बिल के आधार पर सत्यापन कर शेष बिल को फर्जी घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें-  मौत का ‘Shelter Home’, खिचड़ी खाने से अब तक गई तीन की जान, कई अस्पताल में भर्ती

https://youtube.com/22scope

Lok Sabha Election Lok Sabha Election Lok Sabha Election Lok Sabha Election Lok Sabha Election

Lok Sabha Election

AJSU Lok Bhavan March: JPSC-JSSC विवाद के बीच आजसू का बड़ा...

AJSU Lok Bhavan March: ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) ने गुरुवार को राजधानी रांची में राज्य की शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के...

Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: बेकार बांध बनेगा मिनी काशी! सावन...

Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: सावन के पवित्र महीने की शुरुआत के साथ ही धनबाद में भगवान शिव की भक्ति का माहौल बन रहा...

JPSC PT Exam Scam: 48 सवाल हल करने के बावजूद पास...

JPSC 2025 PT परीक्षा में कथित धांधली मामले में CID ने चयनित अभ्यर्थी सुमन सौरभ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में फर्जी तरीके से परीक्षा...