सीएम हेमंत सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने भी दी श्रद्धांजलि

रांची. पूरे प्रदेश में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। इस बीच झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने बिरसा चौक पहुंचकर बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही बिरसा मुंडा की जयंती पर पीएम मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

पीएम मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा के 150वें जयंती वर्ष के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लेना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात है। जमुई की धरती से सभी आदिवासी भाई-बहनों को जय जोहार।’

राहुल गांधी ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘आदिवासी महानायक, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। आदिवासी अस्मिता के लिए उनका संघर्ष और जल, जंगल, ज़मीन की रक्षा के लिए उनका बलिदान हमें सदा प्रेरित करता रहेगा।’

2 min 22Scope News

Bokaro Cleanliness Drive: गांधी जयंती पर बोकारो में स्वच्छता अभियान, बैंक...

Bokaro Cleanliness Drive, बोकारो: महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बैंक ऑफ इंडिया की आंचल शाखा...

Jamshedpur ED Raid: 734 करोड़ के कथित GST घोटाले में पिता-पुत्र...

Jamshedpur ED Raid: कथित 734 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा सख्त, केनरा बैंक लूट...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: झारखंड पुलिस की डीजीपी तदाशा मिश्रा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों...