Advertisment

मंईयां सम्मान योजना पर रोक लगाने से झारखंड हाईकोर्ट का इनकार, हेमंत सोरेन बोले- ‘तानाशाह हार गया’

रांची. खबर राजधानी रांची से है। विधानसभा चुनाव के बीच हेमंत सरकार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। झारखंड हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मंईयां सम्मान योजना पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। साथ ही हाईकोर्ट ने मंईयां सम्मान योजना के खिलाफ दायर याचिका भी खारिज कर दी है।

हाईकोर्ट के फैसले पर हेमंत सोरेन बोले

वहीं झारखंड हाईकोर्ट के फैसले पर सीएम हेमंत सोरेन का भी बयान आ गया है। उन्होंने हाईकोर्ट के फैसले पर सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘राज्य की मंईयां जीत गई, तानाशाह हार गया। पर लड़ाई जारी है। मंईयां के ख़िलाफ़ अब ये सुप्रीम कोर्ट जाएंगे, पर मैं आपका भाई, आपका बेटा वहां भी इन्हें हराएगा। जय मंईयां, जय जय झारखंड।’

मंईयां सम्मान योजना पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इनकार

बता दें कि मंईयां सम्मान योजना को लेकर झारखंड हाईकोर्ट का फैसला ऐसे समय पर आया है, जब झारखंड में विधानसभा का चुनाव हो रहा है। यहां पहले चरण की कल ही 43 विधानसभा सीटों वोटिंग हुई थी। इसमें 64.86 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। इसका परिणाम 23 नवंबर को आएगा।

बता दें कि, इस साल अगस्त में झारखंड में मंईयां सम्मान योजना शुरू की गयी थी। इसके बाद इसके खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट याचिका दायर की गयी थी और इस योजना पर रोक लगाने की मांग की गयी थी। हालांकि अब हाईकोर्ट ने इस पर सुनवाई करते हुए याचिका को खारिज कर दिया है।

Jharkhand e-Governance: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, Home Loan, Pay...

झारखंड सरकार 1 सितंबर से गृह निर्माण अग्रिम, पे स्लिप और पेंशन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन करेगी। करीब 2 लाख सरकारी कर्मचारियों को सचिवालय...

Sudha Brand को Global पहचान दिलाने की तैयारी, बिहार में 1...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नालंदा में सुधा की नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। सरकार ने 1 करोड़ लीटर प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन, सुधा को अंतरराष्ट्रीय...

Patna Joy Ride से बिहार में Aviation को नई उड़ान, पायलट...

बिहार में पटना जॉय राइड और हेली टूरिज्म योजना 2026 की शुरुआत से एविएशन सेक्टर को नई रफ्तार मिलेगी। फ्लाइंग इंस्टीट्यूट में युवाओं को...