आरा : भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के पहरपुर गांव में दो दिन पूर्व हुई मारपीट में जख्मी एक युवक की मौत हो गई। इलाज के लिए के दौरान पटना के दौरान पटना के निजी अस्पताल में गुरुवार की रात उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार, मृतक गड़हनी थाना क्षेत्र के पहरपुर गांव निवासी राम बदन मेहता का 35 वर्षीय पुत्र सतेन्द्र कुमार मेहता उर्फ चुन्नू है एवं वह कंपटीशन की तैयारी करता है।
इधर, मृतक के पिता राम बदन मेहता ने बताया कि उनके पड़ोसी उनके जमीन से होकर व घर में घुसकर अपने घर मे आना-जाना करते है। बुधवार की सुबह जब उनका लड़का सतेंद्र कुमार मेहता उर्फ चुन्नू दरवाजे पर बैठा था और वह लोग घर में घुसकर अपने घर की ओर जा रहे थे। तभी उसने आने-जाने से उन्हें रोक दिया। इसी बात पर उनके लड़के से कहासुनी हुई। इसके उनके पड़ोसी ने अपने भाइयों एवं मां के साथ मिलकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उनके बेटे को अधमरा कर दिया था।
यह भी पढ़े : मतदान समाप्त होने के बाद EVM की सुरक्षा में तैनात किए गए अर्धसैनिक बल के जवान
यह भी देखें :
नेहा गुप्ता की रिपोर्ट



















