झारखंड के स्थापना दिवस पर इन हस्तियों ने दी बधाई, जानिए किसने क्या कहा

रांची. भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के साथ झारखंड भी अपना स्थापना दिवस मना रहा है। आज ही के दिन 15 नवंबर 2000 को झारखंड, बिहार से अलग हुआ था। प्रदेश के स्थापना दिवस पर भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष समेत कई हस्तियों ने शुभकामनाएं दी हैं।

झारखंड के स्थापना दिवस पर इन्होंने ये कहा

झारखंड के स्थापना दिवस पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘झारखंड राज्य के स्थापना दिवस एवं रजत जयंती वर्ष की सभी को हार्दिक बधाई! भगवान बिरसा मुंडा, वीर सिदो–कान्हू, चाँद-भैरव, तिलका मांझी, नीलाम्बर-पीताम्बर जैसे अनेक वीरों ने झारखंड की धरती को गौरवान्वित किया है। प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध इस राज्य के लोगों ने देश की प्रगति में अमूल्य योगदान दिया है। झारखंड का समाज, विशेषकर जनजातीय समाज, अपनी सांस्कृतिक विशेषताओं के लिए भी जाना जाता है। मेरी कामना है कि झारखंड विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचे तथा वहां के निवासियों का भविष्य उज्ज्वल हो।’

वहीं प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, ‘झारखंड के अपने सभी भाई-बहनों को राज्य के स्थापना दिवस पर अनेकानेक शुभकामनाएं। जनजातीय समाज के संघर्ष और बलिदान से सिंचित इस धरती ने देश को हमेशा गौरवान्वित किया है। मेरी कामना है कि प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण यह प्रदेश प्रगति के पथ पर तेज रफ्तार से आगे बढ़े।’

गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड के स्थापना दिवस पर सोशल मीडिया पर लिखा, ‘झारखंड की JMM और कांग्रेस की सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। हेमंत सोरेन सरकार में माटी, बेटी और रोटी तीनों असुरक्षित हैं। डुमरी की जनता ने इस भ्रष्ट सरकार से मुक्ति पाने के लिए NDA को पूर्ण बहुमत देकर समृद्ध व सुरक्षित झारखंड बनाने का दृढ़ संकल्प लिया है।’

वहीं लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘भरपूर प्राकृतिक, सांस्कृतिक और खनिज संपदा से युक्त झारखंड के स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। झारखंड वासियों की सभ्यता और अधिकारों की रक्षा के लिए INDIA सदैव संकल्पित है।’

बता दें कि, 2 अगस्त 2000 को भारत की संसद ने बिहार पुनर्गठन विधेयक पारित कर झारखंड राज्य का निर्माण किया था। इसके तहत 15 नवंबर 2000 को बिहार से 18 जिले अलग करके झारखंड राज्य बनाया गया था। 15 नवंबर 2000 को बिरसा मुंडा की जयंती पर बिहार से अलग होकर झारखंड देश का 28वां राज्य बना था।

BCCL Central Hospital Dhanbad: धनबाद में अब कैंसर और हृदय रोग...

BCCL Central Hospital Dhanbad: बीसीसीएल के केंद्रीय अस्पताल धनबाद में कैंसर और हृदय रोग के इलाज की विशेषज्ञ सुविधा शुरू करने की तैयारी तेज...

Jharkhand DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा की नियुक्ति पर क्यों...

Jharkhand DGP Tadasha Mishra: झारखंड की पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में गंभीर सवाल उठाए गए हैं। मामले...

AI Education: बिहार को AI और टेक्नोलॉजी में अग्रणी राज्य बनाने...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में 100 टेक्नोलॉजी सेंटर विकसित करने और इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक के रिजल्ट 24 घंटे में जारी करने की पहल...