ट्रेन यात्री का मोबाइल चोरी कर भाग रहे चोर को RPF ने पकड़ा

मुंगेर : मालदा रेल मंडल के जमालपुर रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 13401 भागलपुर दानापुर इंटरसिटी से एक यात्री का मोबाइल चोरी कर भाग रहे एक चोर को ट्रेन पासिंग ड्यूटी में तैनात रेलवे सुरक्षा बल के जवान ने दौड़ाकर प्लेटफार्म नंबर एक से रंगे हाथ पकड़ा। आरपीएफ के पोस्ट इन्चार्ज मुकेश कुमार सेपट ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति का नाम मोहित राज (24) है जो धरहरा थाना क्षेत्र के शिवकुंड, छर्रा पट्टी निवासी लड्डू लाल यादव का पुत्र है।

उन्होंने बताया कि उसके पास मोबाइल नहीं था इसलिए इसी गाड़ी से एक यात्री का मोबाइल चुराकर वह भाग रहा था जिसे आरपीएफ द्वारा पकड़ लिया गया। उसके पास से चोरी की गई वन प्लस कंपनी की मोबाइल तथा एक नग बरामद हुआ है।
गिरफ्तार मोहित राज ने पूछताछ के बाद मोबाइल और नग भागलपुर दानापुर इंटरसिटी में सवार यात्रियों से चुराने की बात स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि उक्त अभियुक्त को विधिक कार्यवाही के लिए राजकीय रेल पुलिस जमालपुर थाना अध्यक्ष को जब्त सामानों के साथ सुपुर्द कर दिया गया है।

यह भी पढ़े : इलाज के लिए दिल्ली गए रिटायर DM के घर भीषण चोरी, जांच में जुटी पुलिस

यह भी देखें :

कुमार मिथुन की रिपोर्ट

Jharia Land Subsidence: झगड़ा देखने निकला शख्स, पीछे धंस गयी जमीन;...

Jharia Land Subsidence: बीसीसीएल एरिया-10 के अंतर्गत लिलोरी पथरा इलाके में एक बार फिर अचानक जमीन धंसने से लोगों में दहशत फैल गयी। भू-धंसान की...

Bokaro Sector 12D Fire: बोकारो के सेक्टर-12D में आधी रात भीषण...

Bokaro Sector 12D Fire: सेक्टर-12D में बीती रात करीब दो बजे पवन किराना स्टोर में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। दुकान...

जन्मदिन की आड़ में हैवानियत: वियाग्रा खाकर दुष्कर्म, दोबारा विरोध करने...

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश)। रक्षाबंधन पर घर लौट रही एक 22 वर्षीय युवती को अपने ही सहपाठी प्रेमी की सनक का शिकार बनना पड़ा। जिले...