Ranchi में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद…

Ranchi : राजधानी रांची के अनगड़ा में उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक घर से भारी मात्रा में नकली शराब बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने घर से भारी मात्रा में नकली शराब बनाने की सामग्री भी बरामद की है। मामला अनगड़ा थाना क्षेत्र के माशू मझराटोली का बताया जा रहा है।

3 min 22Scope News

ये भी पढ़े-Ranchi : गृहमंत्री अमित शाह कल दुमका सहित इन जगहों पर करेंगे चुनावी सभा… 

Ranchi : मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक घर पर बड़ी तादाद में नकली शराब बनाई जा रही है। जिसके बाद उत्पाद विभाग की एक टीम ने अनगड़ा थाना क्षेत्र के माशू मझराटोली स्थित राम कुमार शर्मा के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके पर से 840 प्लास्टिक बोतल की विदेशी शराब जब्त की।

2 min 22Scope News

ये भी पढ़े- Sahibganj में गरजे सीएम हेमंत-झारखण्ड की जनता इस बार प्रचंड बहुमत से अबुआ सरकार बनाने जा रही है…

इसके साथ ही टीम ने भारी मात्रा में अलग-अलग ब्रांड के लेबल लगे हुए विदेशी शराब, बोतल की ढक्कन, खाली बोतले रैपर आदि सामान जब्त किया है। इसके साथ ही 714 लीटर अवैध विदेशी शराब भी बरामद किया गया है। हालांकि अवैध शराब का माफिया राम कुमार शर्मा घटनास्थल से फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी धर-पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...