State में ठंड ने दे दी दस्तक, गिरने लगा है तापमान, इस दिन से बढ़ेगा ठंड

पटना: बिहार में अब ठंड ने दस्तक दे दी है। राज्य के जिलों में अब ठंड लगने लगी है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। औसम विभाग ने भी चेतावनी जारी कर दी है कि अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान दस डिग्री तक गिर सकता है जिससे ठंड और भी बढ़ेगी। पटना मौसम विभाग की मानें तो सुबह के समय में अब कोहरा भी रहेगा वहीं दिन में धुप के साथ शाम देखी जाएगी। ऐसा मौसम अगले कुछ दिनों तक रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। रविवार को भी अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री तक रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री तक रहेगा।

अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान दस डिग्री से भी नीचे जा सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में ठंड का अलर्ट जारी किया है। 17 नवंबर को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, किशनगंज, सुपौल और अररिया में बहुत घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सारण, वैशाली, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, बक्सर, भोजपुर, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर और कटिहार जिलों में घने कोहरे के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, रविवार को भी बिहार में सर्द पछुआ हवा चलेगी। अगले पांच दिनों तक हवा की गति तेज रहने की संभावना है। इसके कारण आसमान साफ रहेगा, लेकिन सुबह में घना कोहरा छाया रहेगा। तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी। अगले तीन दिनों में दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

यह भी पढ़ें- Top 10 में शामिल अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, पुलिस कर रही थी इस बात की तैयारी

https://youtube.com/22scope

State State State

State

Ranchi Crime: ज्वेलरी शॉप पर फायरिंग की साजिश नाकाम, प्रिंस खान...

रांची में ज्वेलरी दुकान पर फायरिंग की साजिश पुलिस ने नाकाम कर दी। प्रिंस खान के गुर्गे शिवा डोम और उसके सहयोगी को गिरफ्तार...

Jharkhand Liquor Scam: ED ने रोहित उरांव से घंटों की पूछताछ,...

झारखंड शराब घोटाला मामले में ईडी ने जांच तेज की। पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव से घंटों पूछताछ की गई। आज...

JTET Regional Language Row: भोजपुरी, मैथिली, मगही और अंगिका पर बंटी...

झारखंड जेटेट में भोजपुरी, मैथिली, मगही और अंगिका को क्षेत्रीय भाषा में शामिल करने पर मंत्री समिति में मतभेद। सात सदस्यीय कमेटी ने रिपोर्ट...